प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग, सागर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ
>> शिक्षा एवं रोजगार>>Uncategorized>> प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग, सागर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग, सागर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ
01 जुलाई 2026 को उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसारप्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय, मकरोनिया बुजुर्ग, सागरमें नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के उद्देश्य से03 दिवसीय दीक्षारंभ (Student Induction) कार्यक्रमका शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, शिक्षण व्यवस्था, विभिन्न संकायों, महाविद्यालय की सुविधाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों से परिचित कराना है। साथ ही विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यक्तित्व विकास की भावना का विकास करना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।
दीक्षारंभ कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय सिंह ठाकुर ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन, अनुशासन, समयबद्धता तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु सतत् प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय की समस्त शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डी. एन. नामदेव द्वारा दीक्षा आरंभ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, डॉ. दिव्या गुरू एवं श्री शुभम नामदेव द्वारा संस्थान का परिचयन कराते हुए संस्थान के विजन की जानकारी विद्यार्थियों को दी ।श्री संतोष कोरी द्वारा विद्यार्थियों को सम्पूर्ण महाविद्यालय प्रांगण एवं प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया । भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठके प्रभारी डॉ. के. के. दुबे द्वारा विद्यार्थियों कोमहाविद्यालय के संकाय शिक्षकों एवं कर्मचारियों का परिचय कराया ।
महाविद्यालय परिवार ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण एवं सर्वांगीण विकास हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. के. के. दुबे एवं आभार प्रदर्शन डॉ. डी. एन. नामदेव ने किया । कार्यक्रम में लगभग महाविद्यालय के 19 अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लगभग 50 विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
Related
Related Post
- September 18, 2026 • 👁 6
- by Sagar Uday
- 0
- 8:40 pm
भागवत कथा श्रवण एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण का है विशाल आयोजन
दद्दा जी के जन्मदिन 25 सितंबर को विशाल महाआरती का होगा आयोजन सागर उदय संवाददाता,…
- July 6, 2026 • 👁 23
- by Sagar Uday
- 0
- 6:12 pm
