• All Posts
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • सागर
समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाना स्वयंसेवकों का दायित्व : डॉ सरोज गुप्ता
|September 24, 2026 • 👁 5

अग्रणी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर जिलास्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का गरिमा पूर्ण आयोजन हुआ

सागर उदय संवाददाता, सागर

 राष्ट्रीय सेवा योजना (ठरर) के स्थापना दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली, सामाजिक दायित्वों तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक एवं उन्मुख करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सरोज गुप्ता द्वारा अपने स्वागत उद्बोधन में स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, उद्देश्य एवं गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई एवं स्वयंसेवकों को समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य वक्ता एवं पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. अखिलेश पटेरिया जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक संवेदनशीलता एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्वयंसेवकों को समाज की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठन आर सी प्रजापति ने एनएसएस से जुड़ी सूक्ष्म जानकारी जैसे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। एवं बी और सी सर्टिफिकेट का महत्व बताया ।

जिला चिकित्सालय सागर के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ महेश जैन ने विद्यार्थियों को रक्तदान का महत्व बताते हुए रक्तदान हेतु प्रेरित किया ।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा समाज एवं राष्ट्र से नशा मुक्ति युवा का विकसित भारत  संकल्प अभियान" के अंतर्गत शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्वयंसेवकों शिवांगी, विकिता, राज आर्यन, करण गंधर्व, प्रिंस द्वारा लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया एवं स्वयंसेवक ज्योति दांगी, श्रद्धा और काजल द्वारा सद्भावना गीत प्रस्तुत किया गया, स्वयंसेवक ललिता एवं मोनिका द्वारा देशभक्ति गीत एवं नेहा द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। अन्य महाविद्यालय से सम्मिलित स्वयंसेवक गौसिया खान, गौरव अहिरवार, अनिकेत यादव, संदीप विश्वकर्मा, वेदांशी व्यास, सिद्धार्थ प्रजापति, सारांशी श्रीवास्तव आदि के द्वारा गीत एवं भाषण प्रस्तुत किया गया।

स्वयंसेवक वैष्णवी, काजल, मूरत विशा और अभय द्वारा रिपोर्टियर का कार्य किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों से आए ठरर कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

 कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ अवधेश प्रताप सिंह कार्यक्रम अधिकारी (छात्र इकाई) द्वारा किया गया एवं अंत में डॉ प्रज्ञा दुबे कार्यक्रम अधिकारी (छात्रा इकाई) द्वारा सभी अतिथियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

बंडा जहरीली शराब कांड: पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे मनी सिंह गुरोन
|September 24, 2026 • 👁 3

30-35 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री

सागर उदय संवाददाता, सागर

बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब कांड ने कई परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी बंडा पहुंचे और प्रभावित लोगों का हाल जाना। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी प्रभावित मरीजों और अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं।

लेकिन किसी भी संकट की असली तस्वीर उस वक्त सामने आती है, जब कोई व्यक्ति धरातल पर पहुंचकर पीड़ितों की परेशानी को करीब से समझे और अपनी क्षमता के अनुसार उनके साथ खड़ा हो। इसी क्रम में सागर के समाजसेवी और सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनी सिंह गुरोन बंडा पहुंचे। उन्होंने जहरीली शराब कांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास किया। मनी सिंह गुरोन की ओर से करीब 30 से 35 पीड़ित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई, जिसमें लगभग एक माह का राशन, जरूरी दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल रही। पीड़ित परिवारों के लिए यह मदद ऐसे समय में पहुंची है, जब कई घर अपने परिजनों को खोने के बाद आर्थिक और मानसिक संकट से जूझ रहे हैं। मनी सिंह गुरोन लंबे समय से सामाजिक सेवा के कार्यों से जुड़े होने की बात कहते रहे हैं और सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के लिए विभिन्न गतिविधियां करते रहे हैं। बंडा में पहुंचकर उन्होंने सिर्फ राहत सामग्री ही नहीं दी, बल्कि पीड़ित परिवारों के बीच बैठकर उनकी बात सुनी और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की। क्योंकि किसी भी बड़ी त्रासदी के बाद सिर्फ मौके पर पहुंचना ही नहीं, बल्कि प्रभावित लोगों की जरूरत को समझकर उनके साथ खड़ा होना भी मायने रखता है। बंडा की इस त्रासदी के बीच मनी सिंह गुरोन की यह पहल उन परिवारों के लिए मदद का एक प्रयास है, जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है।

खुरई विधानसभा क्षेत्र में अतिवर्षा से फसलों को हुए नुकसान पर पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, सर्वे और मुआवजे का आग्रह
|September 24, 2026 • 👁 4

सागर/खुरई। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव को पत्र लिख कर खुरई विधानसभा क्षेत्र में अति वर्षा से खरीफ फसलों को हुये नुकसान व अफलन का सर्वे कराये की मांग का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में अति वर्षा की स्थिति से उड़द व सोयाबीन की फसलों में व्यापक क्षति हुई है। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव को लिखे पत्र में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र खुरई अन्तर्गत अनेक ग्रामों में किसानों की खरीफ फसलों को लगातार वारिश होने से अत्यधिक नुकसान हुआ है। इससे अनेक स्थानों पर उड़द एवं सोयाबीन की तैयार फसलों को क्षति हुई है। किसानों द्वारा अवगत कराया गया है कि उड़द में 50 से 60 प्रतिशत फसल फलियों में दाने अंकुरित होने अथवा अफलन के कारण सड़ चुकी हैं तथा सोयाबीन में अफलन से 25 से 30 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। किसानों द्वारा फसल का सर्वे कराये जाने व उचित मुआवजा दिलाये जाने हेतु अनुरोध किया है। पत्र में खुरई विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत खरीफ फसल उड़द व सोयाबीन का शीघ्र सर्वे कराये जाने तथा मुआवजा स्वीकृति हेतु उचित दिशा-निर्देश देने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया गया है।

Latest Blogs

  • All Posts
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • सागर

About Us

     सागर उदय

सागर उदय

ई पेपर
सागर उदय सागर का एक स्थानीय दैनिक समाचार पत्र है। सागर मध्य प्रदेश का संभागीय मुख्यालय है। हम सागर के समाचार हिंदी भाषा में कवर करते हैं। सागर उदय के परिचालन में आपके सहयोग की आवश्‍यकता है। सागर के स्‍थानीय समाचार आप तक पहुंचाने के लिए सागर उदय आपके सामने है। लेकिन, आपके अपने पसंदीदा जालस्‍थल के परिचालन की बढ़ती लागत को वहन करने और इसे ऑनलाइन बनाए रखने में आपके सहयोग की आवश्‍यकता है।