बंडा जहरीली शराब कांड: पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे मनी सिंह गुरोन

30-35 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री

सागर उदय संवाददाता, सागर

बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब कांड ने कई परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी बंडा पहुंचे और प्रभावित लोगों का हाल जाना। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी प्रभावित मरीजों और अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं।

लेकिन किसी भी संकट की असली तस्वीर उस वक्त सामने आती है, जब कोई व्यक्ति धरातल पर पहुंचकर पीड़ितों की परेशानी को करीब से समझे और अपनी क्षमता के अनुसार उनके साथ खड़ा हो। इसी क्रम में सागर के समाजसेवी और सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनी सिंह गुरोन बंडा पहुंचे। उन्होंने जहरीली शराब कांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास किया। मनी सिंह गुरोन की ओर से करीब 30 से 35 पीड़ित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई, जिसमें लगभग एक माह का राशन, जरूरी दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल रही। पीड़ित परिवारों के लिए यह मदद ऐसे समय में पहुंची है, जब कई घर अपने परिजनों को खोने के बाद आर्थिक और मानसिक संकट से जूझ रहे हैं। मनी सिंह गुरोन लंबे समय से सामाजिक सेवा के कार्यों से जुड़े होने की बात कहते रहे हैं और सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के लिए विभिन्न गतिविधियां करते रहे हैं। बंडा में पहुंचकर उन्होंने सिर्फ राहत सामग्री ही नहीं दी, बल्कि पीड़ित परिवारों के बीच बैठकर उनकी बात सुनी और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की। क्योंकि किसी भी बड़ी त्रासदी के बाद सिर्फ मौके पर पहुंचना ही नहीं, बल्कि प्रभावित लोगों की जरूरत को समझकर उनके साथ खड़ा होना भी मायने रखता है। बंडा की इस त्रासदी के बीच मनी सिंह गुरोन की यह पहल उन परिवारों के लिए मदद का एक प्रयास है, जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है।

Leave a Reply

Related Post

स्वच्छता ही सेवा अभियान में एचएचजी महिलाओं ने निकाली रैली, लिया स्वच्छ गांव का संकल्प
सागर उदय संवाददाता, सागरं संकल्प सेवा अभियान स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा…
देली गीतों और नारों के जरिए महिलाओं ने चलाया नशामुक्ति जागरूकता अभियान
शाहगढ़। कलेक्टर महोदया के आदेशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत नवांकुर संस्था सेक्टर-03…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading