स्वच्छता ही सेवा अभियान में एचएचजी महिलाओं ने निकाली रैली, लिया स्वच्छ गांव का संकल्प
>> सागर>> स्वच्छता ही सेवा अभियान में एचएचजी महिलाओं ने निकाली रैली, लिया स्वच्छ गांव का संकल्प
स्वच्छता ही सेवा अभियान में एचएचजी महिलाओं ने निकाली रैली, लिया स्वच्छ गांव का संकल्प
सागर उदय संवाददाता, सागरं
संकल्प सेवा अभियान स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदीश कुमार गोमे के निर्देशन में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों द्वारा विभिन्न ग्रामों में स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अभियान के तहत विकासखंड विकासखंड खुरई के ग्राम तलापर, बरधा एवं मगरधा में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने, कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
इस दौरान ग्राम संगठनों की बैठकों में स्वच्छता विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। महिलाओं एवं ग्रामीणों ने अपने ग्राम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए मेरा गांवझ्रस्वच्छ गांव का संकल्प लिया।
अभियान के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ भी ली गई। महिलाओं ने स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ-साथ ग्रामीण परिवारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा स्वच्छ और स्वस्थ ग्राम के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों द्वारा आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना तथा ग्रामीण समुदाय की सहभागिता से स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर गांवों का निर्माण करना है।
Related
Related Post
- September 24, 2026 • 👁 5
- by Sagar Uday
- 0
- 8:52 pm
राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के संकल्प के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह हुआ सागर…
- July 9, 2026 • 👁 13
- by Sagar Uday
- 0
- 5:17 pm
