देली गीतों और नारों के जरिए महिलाओं ने चलाया नशामुक्ति जागरूकता अभियान
>> सागर>> देली गीतों और नारों के जरिए महिलाओं ने चलाया नशामुक्ति जागरूकता अभियान
देली गीतों और नारों के जरिए महिलाओं ने चलाया नशामुक्ति जागरूकता अभियान
शाहगढ़। कलेक्टर महोदया के आदेशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत नवांकुर संस्था सेक्टर-03 बराज, जन चेतना ग्राम विकास समिति रानीपुरा द्वारा शाहगढ़ क्षेत्र के ग्राम पलकाटोर, बगरोही एवं बट्ठवाहा में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।रैली में महिलाओं ने स्थानीय बुंदेली भाषा, लोकगीतों और नारों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। महिलाओं ने बुंदेली अंदाज में नशा छोड़ने का संदेश देते हुए लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। रैली के दौरान ग्रामीणों को नशा न करने एवं दूसरों को भी नशे से दूर रखने की शपथ दिलाई गई।
अभियान में आजीविका मिशन के कर्मचारियों, ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं सहित स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। महिलाओं की स्थानीय भाषा और पारंपरिक बुंदेली गीतों के माध्यम से दी गई जागरूकता ने अभियान को अनोखा और प्रभावी रूप दिया।
Related
Related Post
- September 23, 2026 • 👁 0
- by Sagar Uday
- 0
- 5:50 pm
स्वच्छता ही सेवा अभियान में महिलाओं ने निकाली रैली, लिया स्वच्छ गांव का संकल्प
खुरई। संकल्प सेवा अभियान-स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं मुख्य कार्यपालन…
- September 19, 2026 • 👁 5
- by Sagar Uday
- 0
- 6:47 pm
