मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला शहर कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगा राम मंदिर में चंदा चोरी और उज्जैन में जमीनों की हेराफेरी का एवं नीट परीक्षा तथा किसानों की समस्याओं का हिसाब-किताब

सागर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर समस्त कांग्रेस जनों के साथ जिला शहर कांग्रेस कार्यालय से साइकिल रैली निकालकर तीन बत्ती स्थित हनुमान मंदिर पर पूजा -अर्चना कर जनजागरण अभियान चलाकर जनता के बीच साइकिल रैली निकालकर भाजपा से अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में, एवं उज्जैन में जमीनों की खरीदारी का हिसाब मांगा रैली का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र राजे, हेमराज रजक, की अध्यक्षता में हुई।
रैली की अगुवाई करते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि भाजपा पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त है प्रत्येक राज्य में किसी ना किसी रूप में जनता को ठग रही है उज्जैन में सिंहस्थ की आहट के चलते जमीन खरीद रही है मुख्यमंत्री इसका जबाब देने से कतरा रहे हैं कि वो और उनका परिवार जमकर जमीन खरीद पर लगा हुआ है ।
महेश जाटव ने कहा कि उज्जैन में विकास प्रोजेक्ट उन क्षेत्रों में चल रहे हैं और मास्टर प्लान की रुपरेखा जो तैयार की जा रही है उसका सीधा फायदा मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार को मिलेगा । पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के चढ़ावे पर भाजपा की पहले से नजर रहीं हैं इसलिए भाजपा ने पहले से ही अपने समर्थकों को बिठाकर रखा है ।
पहले यू पी में अपराध होते थे तो योगी का बुल्डोजर चलता था अब कहां है योगी क्यों खामोश है । मुकुल पुरोहित ने कहा अयोध्या में दर्शन के नाम पर लूटने वालों को कब सजा मिलेगी पूछता है भारत बाबू सिंह यादव ने कहा युपी सरकार भगवा चोला ओढ़कर जनता को ठग रही है। रामकुमार पचौरी ने कहा कि पूरे देश में खाद का संकट बनाकर किसानों के साथ छल किया। कृषि यंत्र महंगे हो गए, डीजल महंगा, बिजली नहीं मिल रही मनरेगा का इस साल लाभ नहीं दिया किसान से कहा गया है अब जी राम जी योजना के कागज बनवाओगे। जितेंद्र रोहन ने कहा कि भारत में जब भाजपा आई है 85 बार पेपर लीक हुए हैं लगभग 17 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं जनता कर्ज लेकर बच्चों का भविष्य के सपने देख रही थी लेकिन भाजपा ने अंधकारमय कर दिया
रैली का आभार आनंद हेला ने माना। साइकिल रैली में प्रमुख रूप से पुरषोत्तम मुन्ना चौबे, सागर साहू, नरेंद्र मिश्रा,सिंटू कटारे,शरद पुरोहित,रिषभ जैन, आनंद हैला, किरण लता सोनी, नीलेश अहिरवार, गीता कुशवाहा, रेखा सोनी, दीनदयाल तिवारी, समीर खान, नौशाद अब्बासी, मयंक ठक्कर,असमत खान विनीत जैन ताले वाले, साजिद राइन, रोहित मांडले, चमन अंसारी,डालचंद प्रजापति, अरविंद पंथी, महेश अहिरवार, कल्लू पटेल, तज्जु भाईजान, सुनील पाहवा, अनिल दक्ष, कुंजीलाल लड़ियां, तरुण कोरी, फिरदौस कुरैशी, अकील सिद्दीकी, जाहिद ठेकेदार, संजय रैकवार,भैयन पटैल,अजय लारिया, दीपक कुर्मी, सुरेश पंजवानी मानसींग चौधरी सुनील ठाकुर, निखिल जैन,अजय राजपूत, अरविंद मछंदर, गोपाल प्रजापति, देशराज यादव, सोहेब कुरैशी सहित अनेक कांग्रेसजन साइकिल पर सवार होकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।

Leave a Reply

Related Post

परिवहन विभाग द्वारा गैस किट से संचालित मारूति वैन पर थाना केन्ट में दर्ज करवाई एफआईआर
सागर/ स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading