धानुक समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पहली बार मिला सम्मान
>> सागर>> धानुक समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पहली बार मिला सम्मान
धानुक समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पहली बार मिला सम्मान
धानुक समाज का बडतुआं में बनेगा भवन,विधायक लारिया ने की घोषणा
सागर उदय, सागर
धानुक समाज सागर के अध्यक्ष डॉ बृजेश बैन ने बताया है कि सागर नगर से लगे हुए बढ़तुमा में समाज का भवन बनाने की नरयावली विधायक प्रदीप लारिया द्वारा घोषणा की गई है। रविवार को धानुक समाज के प्रतिभावान छात्र/छात्राओं का पहली बार प्रतिभा सम्मान कर छात्र छात्राओं को ट्राफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर कुशवाहा बोर्ड के अध्यक्ष प्रभु दयाल पटेल,सागर विश्वविद्यालय की डीन प्रोफेसर श्रीमती चंदा बैन,डिक्की मध्यप्रदेश के चेयरमैन डॉ अनिल सरवैया,भाजपा एस सी मोर्चा के उपाध्यक्ष अमित कच्छवाह सहित समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
प्रतिभा सम्मान में 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र/छात्राओं का सम्मान मुख्य अतिथि विधायक श्री लारिया और सभी अतिथियों के साथ अध्यक्ष धानुक समाज सागर के सानिध्य मे किया गया।
कार्यक्रम मे सर्वप्रथम सभी अथितियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पूजन किया गया। अध्यक्ष डॉ ब्रजेश बैन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। डॉ. बैन द्वारा अपने उद्बोधन मे कार्यक्रम की जानकारी दी। विधायक श्री लारिया ने अपने उद्बोधन मे बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के उत्थान का सबसे बड़ा माध्यम है। आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। उन्होंने आयोजक धानुक समाज और अध्यक्ष डॉ. बृजेश बेन के इस प्रयास की सराहना की और बढ़तुमा में एक समाज का समुदाय भवन बनाने की घोषणा की। प्रभुदयाल पटेल द्वारा उदबोधन मे रोजगार के सम्बन्ध मे जानकारी दी गईं। सागर विवि की डॉ चंदा बैन द्वारा सामाजिक उत्थान और शिक्षा के महत्त्व को बताया और शिक्षा की और जाने के लिए समाज के बच्चो को प्रेरित किया। म. प्र.डिक्की चेयरमेन अनिल सरवैया द्वारा रोजगार के छोटे छोटे अवसरो की जानकारी दी और विभिन्न योजनाओं के बारे मे समाज को बताया। इस अवसर पर कमानवेल्थ गेम्स में जुडो खेल मे रजत पदक प्राप्त खिलाडी यामनी मौर्य के पिता हरिओम मौर्य का भी शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथियो का डॉ ब्रजेश बैन द्वारा शाल श्री फल और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में लगभग 300-400 सामाजिक बंधु पधारे कार्यक्रम को सफल बनाने मे समाज के सभी बंधुओ का विशेष सहयोग रहा।
Related
Related Post
- September 21, 2026 • 👁 1
- by Sagar Uday
- 0
- 8:30 pm
कलेक्टर की अवैध कॉलोनाइजरों पर बड़ी कार्रवाई
15 दिनों में अवैध निर्माण हटाने का अल्टीमेटम, नहीं हटाने पर दर्ज होगी एफआईआर सागर…
- September 22, 2026 • 👁 3
- by Sagar Uday
- 0
- 6:30 pm
