👁 कुल विजिटर: 30,190
f 𝕏 ➤

देवरी में लवकुश जयंती पर कुशवाहा समाज ने निकाला भव्य एवं विशाल जुलूस

सागर उदय, देवरीकलाँ

सागर जिले के देवरी में शुक्रवार को लवकुश जयंती के अवसर पर कुशवाहा समाज द्वारा विशाल एवं भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर जुलूस में सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर फोर व्हीलर और मोटरबाइक वाहनों की रैली निकाली गई, वही जुलूस के आगे घोड़ा बग्गी पर लव कुश भगवान की झांकी सजाई गई, जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकला गया इस अवसर पर जुलूस का कई स्थानों पर लोगों द्वारा स्वागत किया गया।

जुलूस की शुरूआत शहर के छीर हाईस्कूल चौराहे से हुई। इसके बाद जुलूस सहजपुर चौराहा, नगरपालिका, बस स्टैंड होते हुए सिविल लाइन चौराहे पर पहुंचा। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग निर्धारित मार्ग से आगे बढ़े। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस में शामिल कुशवाहा समाज के लोगों का स्वागत किया।

सिविल लाइन चौराहे पर लोधी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश लोधी द्वारा कुशवाहा समाज के वरिष्ठजनों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान लोगो द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई। वहीं, हरीश गुड्डू लोधी अमोदा और देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने भी जुलूस में शामिल लोगों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

लवकुश जयंती के अवसर पर आयोजित इस जुलूस के दौरान समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिसके चलते मार्ग में लोगों की आवाजाही भी बनी रही। वही रैली में शामिल होकर सभी लोग कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंचे जहाँ कृषि उपज मंडी में मंचीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल गौरी पटेल सरपंच महेश पटेल अंकुर पटेल शहर बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग शामिल हुए, वहीं रैली का स्वागत कार्यक्रम के दौरान कमलेश लोधी सरपंच लोधी समाज ब्लॉक अध्यक्ष एवं भाजपा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप जैन, मंडल अध्यक्ष मोंटू राजपूत, उमेश पलया, संजय चौरसिया, नईम खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Related Post

शास्त्रीय गायन में कनुप्रिया चौरसिया ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
देवरीकला। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय देवरी की प्रतिभाशाली बहिन कनुप्रिया चौरसिया, पुत्री डॉ.…
छठ महापर्व आयोजन के दौरान निगमायुक्त ने लाखा बंजारा झील किनारे स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जयजा लिया
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सागर को तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर छठ महापर्व आयोजन…
गवर्नमेंट स्कूल की स्थापना के 200 वर्ष, नगर की गलियों से गुजरेंगे पूर्व छात्र गाथा सुनाने अपने स्कूल के गौरवशाली इतिहास की
विशाल साईकिल रैली 24 एवं 25 अक्टूबर को सागर उदय, सागर 1827 में प्रारंभ की…