निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए
>> सागर>> निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए
निगमायुक्त ने कटरा बाजार स्थित डीडी कॉम्पलेक्स में सफाई कराई और सभी सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई दुरुस्त करने के दिये सख्त निर्देश
सागर उदय, सागर
नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने सोमवार सुबह लगभग 8 बजे शहर के मुख्य मार्गों, तिराहों, चौराहों सहित कटरा बाजार में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया और सफाई दरोगा, सफाईमित्रों सहित निगमकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये।
निगमायुक्त ने कटरा बाजार स्थित दीनदयाल कॉम्पलेक्स पहुंचकर यहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और पीछे की तरफ कचरा देख तत्काल समक्ष में खड़े होकर प्रेसर मशीन व सफाई मित्रों के माध्यम से साफ-सफाई सुनिश्चित कराई। त्योहारों और मानसून के बाद जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त ने सफाई कर्मियों के लिए कड़े निर्देश देते हुए कहा की सभी सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई और दुरूस्त करें, कहीं भी कचरे के छोटे-मोटे ढेर और गंदा पानी आदि जमा न हो। प्रत्येक तिराहे-चौराहे को स्वच्छ, सुंदर और दर्शनीय बनायें।
उन्होंने कहा की सभी सफाई मित्र अपने अपने क्षेत्र में स्थानीय रहवासियों से सामंजस्य स्थापित कर उन्हें कचरे के सही प्रबंधन में सहयोग हेतु जागरूक बनायें। उन्होंने कहा की सफाईमित्र और कचरा संग्रह करने वाले सफाईकर्मी अपने कार्यक्षेत्र के प्रत्येक निवासी से सीधे संपर्क में रहते हैं इसलिए वे डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक करें की भारत सरकार द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 लागू किया जा चुका है इसका उल्लंघन करने और कचरा खुले में या नाली में कहीं भी फेकने पर सख्त वैधानिक एवं चालानी कार्यवाही की जा सकती है। इस नियम के सागर में प्रभावी क्रियान्वयन हेतु यह आवश्यक है की सागर के प्रत्येक रहवासी को इसकी जानकारी हो। सभी मिलकर सागर शहर को जीरो वेस्ट शहर बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। कचरे का 4-स्तरीय पृथक्करण यानि कचरे के चार प्रकारों गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी कचरा और विशेष देखभाल वाला कचरा सभी घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों आदि से अलग-अलग डस्टबिन में रखकर सिर्फ कचरा संग्रहण वाहनों में ही दिया जाये यह रहवासियों के साथ मिलकर निमग के सफाईकर्मी सुनिश्चित करायें।
शहर में कहीं भी खुले में कचरा फेंकने वालों पर भारी जुमार्ने के साथ चालानी कार्यवाही करने के दिये निर्देश-कटरा क्षेत्र का निरीक्षण करने के पश्चात उन्होनें मोतीनगर चौराहा, शीतला माता मंदिर तिराहा, धर्मश्री, संजय ड्राईव रोड एवं डिग्री कॉलेज रोड पहुंचकर सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा की शहर के मुख्य बाजारों सहित सभी वार्डों, गली-मुहल्लों में कोई भी व्यक्ति खुले में कचरा फेंकते पाया जाये, या फेंके गए कचरे से फेंकने वाले की पहचान करने के बाद भारी जुमार्ने के साथ चालानी कार्यवाही करें। रात को दुकान बंद होने के बाद सड़कों पर कचरा फेंकने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाये। सड़क पर मलबा और किसी भी प्रकार से गंदगी फैलाने वालों पर भी जुमार्ना लगायें और बार-बार दोहराने वालों पर जुमार्ने की राशि दोगुनी करते जायें।
अतिक्रमण दल शहर में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करे ताकि सफाई व्यवस्था व यातायात व्यवस्था में व्यवधान न हो-नगर निगम अतिक्रमण दल शहर के बाजारों में सड़कों और नालियों के ऊपर किए गए स्थाई/अस्थाई अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटाने की कार्यवाही लगातार करती रहे, उक्त निर्देश निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने निगमकर्मियों को कटरा बाजार का निरीक्षण करते हुए दिये। उन्होने कहा की अतिक्रमण के कारण सफाई करने में बाधा आती है और सड़कों पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थितियां निर्मित होती है इससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा की कटरा क्षेत्र में स्थाई रूप से चार पहिया वाहन पार्क न किये जायें अतिक्रमण दल पुलिस विभाग के साथ मिलकर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करे और कटरा बाजार को स्वच्छ सुंदर व व्यवस्थित बनाये रखने का प्रयास करे।
सागर को स्वच्छ,सुंदर और व्यवस्थित बनाने हेतु निगमायुक्त ने नागरिकों से की अपील- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन करें-निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने अपील करते हुए कहा की शहर के सभी नागरिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन करते हुए अपने-अपने घरों दुकानों आदि से निकलने वाले कचरे का 4-स्तरीय पृथक्करण यानि कचरे के चार प्रकारों गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी कचरा और विशेष देखभाल वाला कचरा अलग-अलग डस्टिबिन में रखें और डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाड़ी आने पर उसमें ही अलग अलग दें, न की यहां वहां सड़क किनारे या नालियों में डालें। यदि आपके घर पर कचरा संग्रहण वाहन नहीं पहुंचता है तो निगम प्रशासन को सूचना दें। कटरा बाजार और अन्य स्थलों पर अतिक्रमण कर अव्यवस्था न फैलायें। कटरा सड़क पर चार पहिया वाहन स्थाई खड़े न करें। अपने शहर को स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित बनाने में सहयोगी बने।
Related
Related Post
- September 24, 2026 • 👁 8
- by Sagar Uday
- 0
- 9:01 pm
बंडा जहरीली शराब कांड: पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे मनी सिंह गुरोन
30-35 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री सागर उदय संवाददाता, सागर बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब…
- September 11, 2026 • 👁 14
- by Sagar Uday
- 0
- 8:40 pm
