👁 कुल विजिटर: 16,114
f 𝕏 ➤

बी.के.पी. महाविद्यालय मालथौन द्वारा बी.के.पी. ग्रुप के शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

सागर उदय, सागर

 पं. बृजकिशोर पटैरिया महाविद्यालय मालथौन में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यकम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ. अवनीश मिश्रा (संचालक बी.के.पी. महाविद्यालय देवरी) , महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष  गिरीश पटैरिया, संचालक डॉ. आशीष पटैरिया, अवध प्रभा विद्यापीठ की मैनेजर श्रीमति योगिता पटैरिया, विद्यालय प्राचार्य  दिलीप पायरा सी.ई.ओ. डॉ. जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रभारी प्राचार्य श्रीमति सुनीता जैन एवं बी.के.पी. कॉलेज आॅफ फामेर्सी के प्राचार्य  अंकित पटैरिया, श्रीमति कनिका विदुआ के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपप्रज्जवलन, माँ सरस्वती के पूजन एवं डॉ. सर्वपल्लवी राधाकृष्णन के चित्र पर मर्त्यापण कर किया गया ।

कार्यक्रम में बी.के.पी. महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । कार्यकम में बी.के.पी. ग्रुप सी.ई.ओ.  जितेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा स्वागत भाषण दिया गया उनके द्वारा बदलते समय में शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर परिवर्तन हो रहा है ऐसे में शिक्षकों को नई तकनीकों एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाते हुए विद्याथियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना चाहिए। उन्होंने सभी शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम और सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दी इसके पश्चात् विद्यार्थी द्वारा एकल नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई ।

कार्यकम मुख्य अतिथि डॉ.  अवनीश मिश्रा जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि लगातार 25 वर्षों से बी.के.पी. ग्रुप के शिक्षकों ने जो कार्य किया है उसकी सराहना की एवं उन्होने म.प्र. शासन के पूर्व गृहमंत्री स्व.  बृजकिशोर पटैरिया एव बी.के.पी. ग्रुप को स्थापित करने वाले स्व.  अवध किशोर पटैरिया को याद किया एवं उनके द्वारा दी गई शिक्षा एवं संस्कार का उल्लेख करते हुए भावुक हो गये ।विद्यालय प्राचार्य  दिलीप पायरा द्वारा अभिभाषण में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के प्रशिक्षण एवं सी.बी.एस.ई विद्यालय की कम फीस पर विद्यालय को धन्यवाद दिया ।

बी.के.पी. ग्रुप के संचालक डॉ.  आशीष पटैरिया के द्वारा सभी शिक्षकों के योगदान को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि शिक्षक केबल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे उनके व्यक्तित्व, संस्कार, अनुशासन और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक की मेहनत और मार्गदर्शन का प्रभाण वेवल एक विद्यार्थी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उससे परिवार समाज और आने वाली पीढियां प्रभावित होती है ।

समिति अध्यक्ष  गिरीश पटैरिया ने छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि शिक्षक दिवस जो कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति पर मनाया जाता है उनके जीवन का उल्लेख, उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर बी.के.पी. ग्रुप के समस्त शिक्षकों, विद्यालय शिक्षको, आईटीआई स्टाफ का सम्मान किया गया तथा उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई। कार्यकम का समापन श्रीमति अनुभा मिश्रा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ ।

Leave a Reply

Related Post

विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के सतत् प्रयासों से मकरोनिया–बहेरिया मार्ग के उन्नयन को मिली स्वीकृति
(राष्ट्रीय राजमार्ग-934 के 5.2 किलोमीटर हिस्से पर लगभग 14.16 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से…
खुरई विधानसभा क्षेत्र में अतिवर्षा से फसलों को हुए नुकसान पर पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, सर्वे और मुआवजे का आग्रह
सागर/खुरई। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव को पत्र लिख कर…