लाजपतपुरा वार्ड में अति-जर्जर भवन पर निगमायुक्त राजकुमार खत्री के नेतृत्व में चला नगर निगम का बुलडोजर
>> सागर>> लाजपतपुरा वार्ड में अति-जर्जर भवन पर निगमायुक्त राजकुमार खत्री के नेतृत्व में चला नगर निगम का बुलडोजर
लाजपतपुरा वार्ड में अति-जर्जर भवन पर निगमायुक्त राजकुमार खत्री के नेतृत्व में चला नगर निगम का बुलडोजर
निगमायुक्त की अपील-पुराने मकान थोड़े बहुत क्षतिग्रस्त हैं उन्हें तत्काल रिपेयर करायें और जो जर्जर, अति-जर्जर और खतरनाक भवन की श्रेणी में हैं उन्हें भवनस्वामी स्वयं तत्काल गिरवा लें
सागर उदय संवाददाता, सागर
सागर नगर पालिक निगम अंतर्गत शहर में सर्वे के माध्यम से जर्जर, अति-जर्जर और खतरनाक भवन चिन्हित कर गिराने की कार्यवाही तेज की गई है। शनिवार को निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने लाजपतपुरा वार्ड पहुंचकर उक्त वार्डों के वार्ड पार्षद, एवं अन्य की उपस्थिति में अति-जर्जर और खतरनाक भवन का निरीक्षण किया और समक्ष में खड़े होकर उक्त भवन की रोड साइड दीवारों को नगर निगम के बुल्डोजर की मदद से जमीदोज कराया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सबसे पहले उक्त सम्पूर्ण जर्जर भवन का सघन निरीक्षण कराया और भवन को खाली कराया गया। भवन की छत से जुड़े टीन सेड आदि को अलग कराने के पश्चात सुरक्षित रूप से भवन की दीवारों को गिराया गया। चूकि उक्त भवन लाजपतपुरा वार्ड, शनीचरी वार्ड और कृष्णगंज वार्ड पहुंचमार्गो के जंक्शन पर स्थित है और सकरा सड़कमार्ग होने के कारण यहाँ अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती थी। शहर में अप्रिय घटनायें न होने पावें और किसी भी प्रकार की जान माल की हानि न हो इस उद्देश्य से निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने शहर में ऐसे तमाम जर्जर, अति-जर्जर और खतरनाक भवन चिन्हित कर गिराने की कार्यवाही तेजी से कराने के लिए स्वयं मोर्चा सम्हाला है। इसके साथ ही उन्होंने कृष्णगंज वार्ड, शनीचरी वार्ड व लाजपतपुरा वार्ड में पैदल निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान 3 अन्य जर्जर भवनों की रोड साइड बनी वर्षों पुरानी बाहरी दीवारे भी तत्काल जमीदोज करायीं।
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा की सागर शहर के बहुत से वार्ड पुरानी बसाहट वाले हैं यहाँ वर्षों पुराने भवन मौजूद हैं कुछ भवन नियमित देखरेख और पुताई आदि के कारण भविष्य के लिए भी सुरक्षित बने हुए हैं परन्तु बहुत से भवन देखरेख के आभाव में क्षतिग्रस्त जर्जर, अति-जर्जर हो चुके हैं ये भवन इनमें निवासरत लोगों के साथ ही आसपास सड़क पर गुजरने वाले राहगीरों के लिए भी खतरनाक और हानिकारक हो सकते हैं। हमारे शहर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न हो इसके लिए सर्वे के माध्यम से ऐसे भवनो को चिन्हित किया गया है और उक्त भवन स्वामियों को सूचित कर भवनों को जमीदोज करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने ऐसे सभी भवन स्वामियों से अपील करते हुए कहा की जिनके पुराने मकान थोड़े बहुत क्षतिग्रस्त हैं उन्हें तत्काल रिपेयर करायें और जो जर्जर, अति-जर्जर और खतरनाक भवन की श्रेणी में हैं उन्हें स्वयं तत्काल गिरवा लें। सभी नागरिक सावधानी बरतें स्वयं सुरक्षित रहें और अपने आस पास के लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।
Related
Related Post
- September 23, 2026 • 👁 2
- by Sagar Uday
- 0
- 5:48 pm
संस्कार पब्लिक स्कूल में कलेक्टर की थीम में विराजे गणपति बप्पा, अनोखी झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
खुरई। संस्कार पब्लिक स्कूल में गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश की आकर्षक…
- September 22, 2026 • 👁 6
- by Sagar Uday
- 0
- 6:28 pm
