👁 कुल विजिटर: 30,173
f 𝕏 ➤

अबैध धंधा प्रशासन एवं पुलिस के संरक्षण बिना नहीं हो सकता : दिग्विजय सिंह

सागर उदय संवाददाता, सागर

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज सागर सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहा की बड़े दुखी मन से मैं आपके बीच आया हूं क्या हो रहा है बंडा ही नहीं पूरे सागर जिले में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है और अवैध शराब का धंधा बिना प्रशासन और पुलिस के संरक्षण के नहीं हो सकता।

सुना है जंडेल सिंह गुर्जर जो शिवपुरी का रहने वाला है वह लाइसेंसी ठेकेदार बन गया उसके रढ के साथ कैसे संबंध हैं यह जांच का विषय है। जब सागर एसपी मुरैना में एडिशनल एसपी थे तो 24 लोगों की मौत शराब से हुई थी अब सागर में लगभग 40से 50 लोगों की मौत हो चुकी है एसपी साहब 50 से 60 लाख रुपए की वसूली प्रति माह करते है अगर उनमें हिम्मत है तो मानहानि का दवा न्यायालय में करें मैं सबूत दूंगा ।  डीजीपी और मुख्यमंत्री से मेरी मांग है ऐसे भ्रष्ट बेईमान एसपी को जिसने गरीबों के परिवार नष्ट कर दिए उसे हटाए। जंडेल कौन है एसपी साहब अभी तक कार्यवाही क्यों नहीं हुई मृत लोगों की अलग-अलग ा्र१ क्यों नही हुई चंदू राजा कौन है किस के साथ संबंध है सिद्धार्थ कुशवाहा कौन है किसके साथ संबंध है।

शुद्ध भाजपा भूपेंद्र और गोपाल है पंजा छाप भाजपा गोविंद है अभी कुछ मैं पहले एक गाड़ी पकड़ी गई जिसमें करोड़ों रुपए का सोना एवं करोड़ों रुपए मिली वह कौन था वह किसके साथ संबंध थे यह सब को पता है।  भोपाल जाने के बाद मुख्यमंत्री जी से बात करेंगे और रढ को हटाने और ईओडब्ल्यू की जांच बैठाने की मांग करेंगे। मंत्री के बार की और पूर्व मंत्री के बार की जांच क्यों नहीं हुई सागर गोल्ड किसकी है इसकी जांच क्यों नहीं हुई अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही हो यही हमारी मांग है।

20 24 में नरयावली विधायक ने अवैध शराब की शिकायत की थी लेकिन वह शिकायत अपने चाहते को ठेका दिलाने के लिए थी वार्ड नंबर 13 में जो दुकान सामान्य लोगों के विरोध के कारण एक माह तक बंद रही और वह फिर दलित बस्ती में खोली गई

प्रशासन ने पहले रुपए 6 लाख मुआवजा की बात कही थी लेकिन लोगों को अभी तक नहीं मिले प्रशासन का कहना था 400000 संबल कार्ड से और 200000 अलग से देंगे मृतक परिवार को मात्र 5000 दाएं संस्कार के लिए मिले प्रशासन तुरंत में अनाज तो दे ही सकता है जो नहीं दिया साथ ही मृतकों की विधवा पत्नियों को आउटसोर्स मे सरकार काम दे।  सनातन स्वाभिमान यात्रा दशहरा से प्रारंभ होगी जो उज्जैन से अयोध्या तक होगी क्योंकि दशहरा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी सागर शहर अध्यक्ष महेश जाटव बंडा के पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद अहिरवार सुरेंद्र सुहाने संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक गौर प्रवक्ता मनोज पवार सूर्यकांत शुक्ला कमलेश तिवारी सेवा दल अध्यक्ष सिंटू कटारे बी डी पटेल  मौजूद थे।

Leave a Reply

Related Post