छात्रों की गूंज अभियान को लेकर छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया छात्रों से संवाद

सागर उदय संवाददाता, सागर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता  राहुल गांधी जी द्वारा आयोजित छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला शहर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे निरंतर छात्र संवाद कार्यक्रम के तहत आज स्थानीय कवि पद्माकर हॉल में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह शामिल हुए। उन्होंने अपने बुंदेली अंदाज में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश युवाओं का है और छात्रों की आवाज ही लोकतंत्र की सबसे मजबूत गूंज है। उन्होंने आह्वान किया कि  सभी छात्र साथी  छात्रों की गूंज अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें इसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हो रहे हैं और इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं। उन्होंने छात्रों से शिक्षा, रोजगार और संविधान की रक्षा के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखने का आह्वान किया। क्योंकि वो ही सबसे ज्यादा परेशान है हाल ही में सभी ने नीट पेपर लीक प्रकरण भी देखा है उक्त आयोजन युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू एवं अमित राम जी दुबे तथा रामकुमार पचौरी के युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू द्वारा आयोजित किया गया था।

पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा इस अभियान को देश में इतनी सफलता मिल रही है की प्रदेश की भाजपा सरकार आयोजन के लिए जगह देने में भी आना-कानी कर रही है।

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव जी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से छात्र हितों के लिए संघर्ष करती रही है और यह अभियान छात्रों को एक मंच प्रदान करेगा। पूर्व में भी शहर कांग्रेस छात्र छात्राओं की गूंज बनकर नीट पेपर लीक को लेकर आंदोलनरत रही है महेश जाटव ने प्रदेश की सरकार को मौतों का सौदागर बताते हुए कहा कि उसकी नजर में खून से ज्यादा शराब की कीमत है।

कार्यक्रम को जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा,पूर्व  एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता  अमित राम जी दुबे ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने छात्रों से एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में आनंद हेला, नीलेश अहिरवार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ किरण लता सोनी ,प्रमिला सिंह राजपूत, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी, जितेंद्र चौधरी, सुरेश पंजवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रजक, नरेंद्र मिश्रा, अलीम खान ताज्जु, व अनेक छात्र मौजूद थे। बड़ी संख्या में जिला के वरिष्ठ कांग्रेसजनों और मोर्चा संगठनों की उपस्थिति इस अवसर पर रही।

Leave a Reply

Related Post

ज्ञानवीर कॉलेज आॅफ फामेर्सी में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे मनाया गया
सागर। ज्ञानवीर कॉलेज आफ फामेर्सी में एंपावरिंग  फार्मासिस्ट फॉर हेल्थियर फ्यूचर विषय पर वर्ल्ड फार्मासिस्ट…
स्वच्छता ही सेवा अभियान में एचएचजी महिलाओं ने निकाली रैली, लिया स्वच्छ गांव का संकल्प
सागर उदय संवाददाता, सागरं संकल्प सेवा अभियान स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading