👁 कुल विजिटर: 30,157
f 𝕏 ➤

पार्षद सरोज दक्ष ने किया महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

सागर उदय संवाददाता, सागर

मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 (रामलीला वार्ड) की पार्षद द्वारा रविवार को मकरोनिया स्थित पार्षद कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

यहाँ बता दें कि पिछले दिनों भाजपा महिला मोर्चा में कविता लरिया झ्र कार्यसमिति सदस्य (जिला मीडिया), संगीता सिंह  जिला कार्यसमिति सदस्य, वर्षा विश्वकर्मा -नगर मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा (मकरोनिया नगर), शिक्षा विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष, उमा रजक जिला उपाध्यक्ष, मोनिका प्रजापति जिला मंत्री, मधु मौर्य मंडल अध्यक्ष (सदर कैंट), रंजना कुर्मी मंडल अध्यक्ष (मकरोनिया ग्रामीण), चन्द्रमणी कटारे मंडल अध्यक्ष (नरयावली), सुनीता सेन मंडल अध्यक्ष (सागर ग्रामीण) / अंत्योदय समिति जिला सदस्य, पूनम साहू जिला कार्यकारिणी सदस्य,  प्रतिमा चौबे जिला मंत्री (अनुसूचित जाति मोर्चा), रेखा चौधरी रंजना विश्वकर्मा सह-मीडिया प्रभारी, डॉ. प्रीती शर्मा प्रशिक्षण प्रभारी, अंजली रैकवार झ्र सह-कार्यालय मंत्री, ऐनी गोस्वामी झ्र सह-सचिव (अधिवक्ता संघ) रश्मि तनेजा उपाध्यक्ष अधिवक्ता संघ का दायेतव मिला था ।

जिस के चलते  सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्वों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कविता लारिया ने कहा कि महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान यदि किसी दल में मिलता है तो वह भाजपा में हम सबको मिलकर भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना है उन्होंने एल्डरमैन सुधा शर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि जब राजनीति में बहुत कम महिलाएं घरों से बाहर निकलती थी उस समय सुधा दीदी को चुनाव हो या कोई आंदोलन वह भारतीय जनता पार्टी का झंडा थामे दिखाई देती थी ऐसी वरिष्ठ कार्यकर्ता का हम सब महिला बहने सदैव सम्मान करती रहेगी अंत में सभी का आभार पार्षद सरोज दक्ष ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Related Post

धनतेरस पर पथरिया जाट को स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, ग्रामीणों को मिला स्वामित्व का अधिकार
विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने 49.14 लाख रुपये के नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का…