न्याय योद्धा राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने सागर शहर कांग्रेस ने अपने संगठन के साथ झोंकी ताकत
Sagar Uday >> सागर>> न्याय योद्धा राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने सागर शहर कांग्रेस ने अपने संगठन के साथ झोंकी ताकत
न्याय योद्धा राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने सागर शहर कांग्रेस ने अपने संगठन के साथ झोंकी ताकत
विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में सघन जनसंपर्क एवं रजिस्ट्रेशन
सागर उदय संवाददाता, सागर
जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के निर्देशन पर आज शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ब्लाक अध्यक्ष, सेवादल एवं कार्यकतार्ओं द्वारा इंदौर में आयोजित होने वाले न्याय योद्धा राहुल गांधी के ऐतिहासिक कार्यक्रम छात्रों की गूंज को सफल बनाने हेतु विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं से सघन संवाद किया गया एवं कार्यक्रम हेतु रजिस्ट्रेशन कराया गया।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के निर्देशन पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, जितेंद्र चौधरी, जैद खान, नीलेश अहिरवार ने विश्वविद्यालय, आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज,शासकीय रविशंकर स्कूल में अमित रामजी दुबे, रामकुमार पचौरी ने एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर किरण लता सोनी, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव ज्योति मलैया, गर्ल्स डिग्री कॉलेज में तथा मोंटी यादव, प्रणव सिंह राजपूत ,चेतन कृष्ण पांडेय ,संदीप चौधरी, अर्चना कनौजिया, एडिना कॉलेज में सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र राजे, रवि जाटव ने शासकीय जैन हाई स्कूल, देवी दीन हाई स्कूल, भाग्योदय तीर्थ फामेर्सी कॉलेज आदि अनेक नेता ,कार्यकतार्ओं ने अलग-अलग स्थान पहुंचकर छात्रों की गूंज की रजिस्ट्रेशन कराया अन्य शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्रों को कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया। तथा लल्ला यादव, दीपक कुर्मी, नितिन पचौरी रोहन अहिरवार, संजू ठाकुर, रवि अहिरवार, वीरेंद्र अहिरवार ने भी अनेक स्थानों पर पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया इस अवसर पर विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि देश के युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। पेपर लीक, बेरोजगारी, शिक्षा का निजीकरण और बढ़ती फीस से आज का छात्र परेशान है। न्याय योद्धा राहुल गांधी ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो छात्रों के दर्द को समझते हैं और उनके हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।
इंदौर में होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों के न्याय की हुंकार है। सागर की इस छात्र शक्ति को इस संबंध में बताना और राहुल जी के विचारों को उन तक पहुंचाना हमारा संकल्प है। मैं सागर के सभी छात्र-छात्राओं का आह्वान करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी गूंज को बुलंद करें। उन्होंने सभी कार्यकतार्ओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर छात्रों को इस अभियान से जोड़ें।
Related
Related Post
- November 6, 2026 • 👁 11
- by Sagar Uday
- 0
- 8:59 pm
धनतेरस पर पथरिया जाट को स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, ग्रामीणों को मिला स्वामित्व का अधिकार
विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने 49.14 लाख रुपये के नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का…
- November 14, 2026 • 👁 10
- by Sagar Uday
- 0
- 8:56 pm
