एक ओर जश्न तो दूसरी ओर जहरीली शराब से उजड़े परिवारों में मातम-सिंटू कटारे

सागर उदय संवाददाता, सागर

शहर में लाखों दीयों की रोशनी के बीच उत्सव का माहौल है, लेकिन बंडा जहरीली शराब त्रासदी में अपनों को खो चुके परिवारों के घर आज भी मातम और अंधेरे में हैं। इसी पीड़ा को सामने रखते हुए शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में तीनबत्ती पर बंडा जहरीली शराब कांड में मृत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस सेवादल कार्यकतार्ओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

कटारे ने सरकारी खर्च पर हो रहे ह्यआशीर्वाद के दीयेह्ण कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सरकारी मशीनरी और तमाम शासकीय कर्मचारियों को कार्यक्रम में लगाकर सरकारी धन खर्च किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जहरीली शराब से उजड़े परिवार न्याय के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में दीयों की रोशनी के बीच उन परिवारों के घरों का अंधेरा भी सरकार को देखना चाहिए, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने अपनों को खोया है।

कटारे ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता सरकारी संसाधनों के सहारे जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ बड़ी संख्या में लोग जहरीली शराब पीने के बाद मौत के मुंह में चले गए और कई पीड़ितों की आंखों की रोशनी तक प्रभावित हुई है, वहीं दूसरी ओर उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जिन परिवारों के चिराग बुझ गए, उनके घरों में न्याय और मदद का दीप कब जलेगा?

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने मृतकों का आंकड़ा भी सही तरीके से सामने नहीं रखा। कटारे ने कहा कि पूरे मामले में जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, उनके राजनीतिक संबंधों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि किसी स्तर पर राजनीतिक संरक्षण या प्रशासनिक लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाए।

सेवादल प्रदेश महासचिव विजय साहू ने कहा कि उत्सव मनाने पर कांग्रेस को आपत्ति नहीं है, लेकिन सरकार को उन परिवारों की पीड़ा भी देखनी चाहिए, जिन्होंने अपने बेटे, पति और पिता खोए हैं। जिन लोगों की आंखों की रोशनी और स्वास्थ्य पर असर पड़ा है, उनके इलाज और भविष्य की जिम्मेदारी सरकार सुनिश्चित करे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पकंज सिंघई कहा कि तीनबत्ती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा केवल मृतकों को श्रद्धांजलि देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग को भी सामने रखती है। दीयों की रोशनी तभी सार्थक होगी, जब जहरीली शराब त्रासदी से उजड़े परिवारों को न्याय मिलेगा और उनके जीवन में फिर उम्मीद का दीप जलेगा।

शहर सेवादल अध्यक्ष के साथ सेवादल प्रदेश महासचिव विजय साहू,पकंज सिंघई,जितेंद्र रोहण,अवधेश तोमर,यंग ब्रिगेड अध्यक्ष दीपक कुर्मी,नितिन पचौरी,संजय सहारा,कल्लू पटेल,लल्ला यादव,रीतेश गर्ग,परख शुक्ला, अंकुर यादव,अन्नू घोषी,अभिषेक सेन,संदीप तिवारी,रवि जैन,विशाल,श्री नामदेव आदि जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

खुरई विधानसभा क्षेत्र के तीन शासकीय महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों हेतु 26.78 करोड़ स्वीकृत, 1.86 करोड़ से बनेगी गढ़ौली एप्रोच रोड
सागर उदय, सागर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से खुरई विधानसभा क्षेत्र…
देशज खेलों को प्रोत्साहन देगा अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन : कुलपति
विश्वविद्यालय के तत्त्वावधान में भारतीय विश्वविद्यालय संघ (अकव) के पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी (पुरुष)…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मध्यप्रदेश के पूर्व नेताप्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री एवं रहली विधानसभा से वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने आत्मीय मुलाकात की
सागर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading