👁 कुल विजिटर: 30,154
f 𝕏 ➤

बी.के.पी. महाविद्यालय मालथौन में दो दिवसीय दीक्षारंभ कार्यकम का समापन

सागर/मालथौन। पं. बृजकिशोर पटैरिया महाविद्यालय मालथौन में नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दो दिवसीय दीक्षांरभ कार्यक्रम समापन किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डीसीडीसी प्रो. एनपी सिंह (रसायन शास्त्र विभाग, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर) विशिष्ट अतिथि डॉ. सुशील गुप्ता (संचालक, टाइम्स कॉलेज, दमोह), डॉ.  अवनीश मिश्रा (संचालक, बी.के.पी. कॉलेज देवरी), महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष  गिरीश पटैरिया, संचालक डॉ. आशीष पटैरिया, सी.ई.ओ. डॉ. जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रभारी प्राचार्य श्रीमति सुनीता जैन, अवध प्रभा विद्यापीठ की मैनेजर श्रीमति योगिता पटैरिया, बी.के.पी. फॉमेर्सी के प्राचार्य  अंकित कुमार पटैरिया एवं फॉमेर्सी विभाग से श्रीमति कनिका बिदुआ एवं महाविद्यालय देवरी से श्रीमति विवेचना मिश्रा, श्रीमति रानी राजा बुंदेला के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपप्रज्जवलन, माँ सरस्वती के पूजन कर किया गया ।

महाविद्यालय के विद्यार्थी राज बुंदेला (एम.ए.) एवं बृजेश देवलिया (बी.एस.सी.) द्वारा मंच संचालन द्वारा, कु कल्पना सेन, नैन्सी ताम्रकार द्वारा सरस्वती वंदना नृत्य द्वारा, स्वागत गीत कु.रक्षा रजक, कु. पूर्वा राय एवं शायमा खान द्वारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (राजस्थानी नृत्य) कु. धानी राजा बुंदेला (बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर),  गोविन्द अहिरवार (एम.एस.सी.) द्वारा प्रस्तुत किया गया ।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के संचालक डॉ.  आशीष पटैरिया के द्वारा पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल के साथ किया गया। कार्यक्रम की इस बेला पर महाविद्यालय के संचालक डॉ. आशीष पटैरिया जी द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन किया गया है। संचालक जी ने छात्र/छात्राओं को अपनी रुचि के आधार पर पाठ्यक्रम का विषय चुनने के बारे में जानकारी दी। प्रो. एनपी सिंह ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, लगन, मेहनत, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया और इसे की जीवन की सफलता का राज बताया ।

प्राचार्य श्रीमति सुनीता जैन ने छात्र/छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित सभी पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न पाठ्कम कोर्स को चुनने से आप अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा स्थापित कर सकते हैं।

पुस्तकालय की जानकारी कु. रचना सोनी, छात्र कल्याण एवं छात्रवृत्ति की जानकारी  अभिषेक मिश्रा, एनएसएस एवं लैब की जानकारी  दीपक अहिरवार, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं खेल की जानकारी श्रीमति तेजस्विनी जाट, डीफार्मा की जानकारी श्रीमति कनिका बिदुआ एवं कम्प्यूटर विभाग की जानकारी कु. अवनी ठाकुर द्वारा दी गई।

विशिष्ट अतिथि डॉ.  सुशील कुमार गुप्ता जी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय जीवन विद्यार्थियों के व्यक्तिव्य निर्माण और उज्जवल भविष्य की नींव रखने का महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने कहा कि

महाविद्यालय से आप अपनी डिग्री कोर्स की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् महाविद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर में दीक्षान्त समारोह में कोर्स की उपाधि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा

इसी बैला में विशिष्ट अतिथि डॉ.  अवनीश मिश्रा जी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को निर्धारित करके निरंतर मेहनत करनी चाहिए। समय का सदुपयोग, अच्छे संस्कर, सकारात्मक सोच और शिक्षकों का मार्गदर्शन सफलता की दिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम के अंत में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का एक बार पुन: स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

बी.के.पी. के सी.ई.ओ. डॉ.  जितेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ  सौरभ सिरोहिया,  राहुल शुक्ला,  सजल गुप्ता, श्रीमति सबीना खान, कु. कीर्ति चौरसिया, आकांक्षा बुंदेला, कु. सिमरन राय, कु. शैली लोधी एवं कु. काजल लोधी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

जिला शहर कांग्रेस सेवादल ने रक्तदान शिविर आयोजित कर दी आयरन मैन और आयरन लेडी को सार्थक श्रृद्धांजलि
सागर उदय संवाददाता, सागर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी के शहादत दिवस…
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चमके नोडल कॉलेज के छात्र, पुरुष टीम बनी उपविजेता
प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने खिलाड़ियों को दी बधाई; कहा- खेल विद्यार्थियों के अनुशासन व…