महाआरती में शामिल हुए समाजसेवी संदीप जैन बबलू सिनेमा

देवरीकलां। ’झुनकूं वार्ड स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश युवा उत्सव समिति एवं नौ देवी गणेश उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गणेशोत्सव के दौरान एक भव्य और दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी संदीप जैन बबलू सिनेमा’ मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान श्री जैन ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और महाआरती की। उन्होंने बप्पा से नगरवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों और बड़ी संख्या में उपस्थित वार्डवासियों ने पूरे उत्साह के साथ महाआरती में हिस्सा लिया, जिससे पूरा पंडाल ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन को सफल बनाने में दोनों समितियों के कार्यकतार्ओं का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Related Post

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading