संस्कारों से जुड़कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें बेटियां : अनुश्री जैन, केसली में आदिवासी मातृशक्ति एवं छात्राओं से संवाद
>> सागर>> संस्कारों से जुड़कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें बेटियां : अनुश्री जैन, केसली में आदिवासी मातृशक्ति एवं छात्राओं से संवाद
संस्कारों से जुड़कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें बेटियां : अनुश्री जैन, केसली में आदिवासी मातृशक्ति एवं छात्राओं से संवाद
सागर/केसली। विश्व मंगल्य सभा के तत्वावधान में सागर जिले के ग्राम केसली में आदिवासी मातृशक्ति एवं छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति एवं बेटियों को अपनी संस्कृति, संस्कार और जड़ों से जुड़े रहते हुए शिक्षा, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में विश्व मंगल्य सभा की राष्ट्रीय प्रचारक मंजुषा ताई जी एवं विश्व मंगल्य सभा की महाकौशल प्रांत की उपाध्यक्ष तथा लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान मंजुषा ताई जी ने आदिवासी मातृशक्ति एवं बालिकाओं से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और संस्कार हमारी पहचान हैं। जीवन में आधुनिकता और प्रगति के साथ अपनी जड़ों से जुड़े रहना आवश्यक है। उन्होंने मातृशक्ति एवं छात्राओं को अपने संस्कारों, संस्कृति और परंपराओं को आत्मसात करते हुए शिक्षा एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
वहीं श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन जी ने बालिकाओं से संवाद करते हुए जीवन में आने वाले विभिन्न उतार-चढ़ावों और चुनौतियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी हों, आत्मविश्वास, संयम और सकारात्मक सोच के साथ उनका सामना किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा स्वयं पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान बालिकाओं ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं प्रश्न साझा किए।
कार्यक्रम में टछऊ राइजिंग स्कूल, केसली की संचालिका श्रीमती प्रीति जैन जी, श्रीमती निशा शिंदे जी एवं श्रीमती माधुरी राजपूत जी सहित बड़ी संख्या में आदिवासी मातृशक्ति एवं छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी मातृशक्ति एवं बेटियों को श्री गणेश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि संस्कारों से जुड़कर, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने वाली बेटियां ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला बनती हैं।
Related
Related Post
- September 19, 2026 • 👁 9
- by Sagar Uday
- 0
- 6:43 pm
राधाष्टमी विशुद्ध प्रेम, चेतना और आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रकटीकरण का पर्व : अविराज सिंह
सागर उदय संवाददाता, सागर युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि श्रीराधा निष्काम एवं निस्वार्थ…
- September 21, 2026 • 👁 3
- by Sagar Uday
- 0
- 8:35 pm
