👁 कुल विजिटर: 29,428
f 𝕏 ➤

5 फीट की गणेश प्रतिमा के सामने गूंजे भजन-कीर्तन, श्रीराम कीर्तन मंडली सहित अन्य मंडलियों ने बांधा धार्मिक समां

शाहपुर। नगर के वार्ड क्रमांक-1 में गणेश उत्सव के अवसर पर 5 फीट की श्री गणेश प्रतिमा विराजित की गई है। वार्डवासियों ने भगवान गणेश का नाम एक नंबर वार्ड के राजा रखा है। शनिवार को गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश की महाआरती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की आरती कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूरा वातावरण गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।

महाआरती के अवसर पर अलग-अलग भजन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। श्रीराम कीर्तन मंडली सहित अन्य मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजनों पर श्रद्धालु देर तक भक्तिरस में डूबे नजर आए। गणेश उत्सव को लेकर वार्ड में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन में मोहल्लेवासियों की सहभागिता देखने को मिली और सभी ने मिलकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Related Post

25-30 साल से बसे परिवारों को अब पट्टे की उम्मीद, विधायक लारिया ने कार्यालय में ही बुला ली पूरी राजस्व टीम
8 ग्रामों से 500 से अधिक नागरिक पहुंचे विधायक कार्यालय, एसडीएम-नायब तहसीलदार और पटवारियों की…
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चमके नोडल कॉलेज के छात्र, पुरुष टीम बनी उपविजेता
प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने खिलाड़ियों को दी बधाई; कहा- खेल विद्यार्थियों के अनुशासन व…