श्री रावतपुरा सरकार का चातुर्मास व्रत अनुष्ठान समापन 22 सितंबर को
>> सागर>> श्री रावतपुरा सरकार का चातुर्मास व्रत अनुष्ठान समापन 22 सितंबर को
श्री रावतपुरा सरकार का चातुर्मास व्रत अनुष्ठान समापन 22 सितंबर को
सागर उदय संवाददाता, सागर
विगत दो माह से चल रहे श्री रावतपुरा सरकार का चातुर्मास व्रत -अनुष्ठान समापन के पावन अवसर पर 22 सितंबर 2026 को श्री रावतपुरा सरकार आश्रम, वेदांती परिसर, सागर में पूज्य महाराज श्री के मंगल सान्निध्य में प्रात: 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में पार्थिव सवा लाख शिवलिंग महाभिषेक का दिव्य अनुष्ठान संपन्न होगा। इस पावन अनुष्ठान में आप सपरिवार, इष्ट-मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं। वेदांती परिसर, सागर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण जारी है। सभी श्रद्धालु भक्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण में सहभागी बनने के लिए सादर आमंत्रित हैं। एवं 22 सितंबर को प्रात: 4:00 बजे इस अनुपम पार्थिव शिवलिंग अभिषेक में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करें।
कार्यक्रम विवरण इस प्रकार से रहेगा
22 सितम्बर को प्रात: 3:30 बजे से सदाशिव परिसर में श्री गणेश पूजन कलश पूजन शिवगण पूजन एवं। सवालाख पार्थिव शिवलिंग लिंग का महाभिषेक होगा। जो 6:30 तक चलेगा। इसके पश्चात 8:00 बजे से प्रात: कालीन प्रार्थना प्रारंभ होगी। 9:00 बजे से 9:30 तक परम पूज्य गुरुदेव भगवान के आशीर्वचन होगे। इसके बाद 10 बजे से श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ में आवाहित देवताओं का हवन प्रारंभ होगा। तत्पश्चात ठीक 12:00 बजे अभिजीत मुहूर्त में अनुष्ठा यज्ञ की पूणार्हुति होगी। आप सभी श्रद्धालु भक्त समापन समारोह में सपरिवार सादर आमंत्रित है।
Related
Related Post
- September 19, 2026 • 👁 6
- by Sagar Uday
- 0
- 6:52 pm
नुक्कड़ नाटक जनसामान्य तक सामाजिक संदेश पहुँचाने का अत्यंत प्रभावी माध्यम: प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता
सागर उदय संवाददाता, सागर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर में…
- July 8, 2026 • 👁 24
- by Sagar Uday
- 0
- 7:42 pm
