ज्ञान सागर कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया 400 केवी सबस्टेशन साईंखेड़ा का तकनीकी भ्रमण

सागर उदय, सागर

ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग, सागर के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (ए) विभाग द्वारा विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 400 केवी सबस्टेशन, साईंखेड़ा का तकनीकी एवं औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विद्युत पारेषण प्रणाली एवं उपकेंद्र की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को 400 केवी ट्रांसमिशन नेटवर्क, पावर ट्रांसफॉर्मर, सर्किट ब्रेकर, आइसोलेटर, करंट ट्रांसफॉर्मर (उळ), पोटेंशियल ट्रांसफॉर्मर/कैपेसिटिव वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर (ढळ/उश्ळ), बसबार, रिले एवं प्रोटेक्शन सिस्टम तथा अर्थिंग सिस्टम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने उच्च वोल्टेज विद्युत पारेषण की जटिल प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा और विद्युत उपकेंद्र के संचालन एवं रखरखाव संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं को समझा।

सबस्टेशन के अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विद्युत ऊर्जा के सुरक्षित एवं प्रभावी पारेषण, नियंत्रण व्यवस्था, सुरक्षा मानकों तथा फॉल्ट प्रोटेक्शन सिस्टम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विद्यार्थियों ने विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली को समझने के साथ-साथ अपनी तकनीकी जिज्ञासाओं का समाधान भी विशेषज्ञों से प्राप्त किया।

विभाग के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाए गए सैद्धांतिक विषयों को वास्तविक औद्योगिक वातावरण से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता तथा उद्योग जगत की कार्यप्रणाली को समझने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

कॉलेज प्रबंधन एवं विभागाध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं। भविष्य में भी विद्यार्थियों को उद्योगों एवं तकनीकी संस्थानों के भ्रमण के माध्यम से नवीनतम तकनीकों और व्यावहारिक अनुभवों से परिचित कराया जाएगा।

औद्योगिक भ्रमण के सफल आयोजन पर कॉलेज प्रबंधन, विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्यों ने सबस्टेशन प्रशासन, तकनीकी विशेषज्ञों तथा आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने भी इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए इसे अपने शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण अनुभव बताया।

Leave a Reply

Related Post

विद्यार्थियों में कौशल विकास ही आत्मनिर्भरता की कुंजी है : डॉ. सरोज गुप्ता
अग्रणी कॉलेज में विवेकानंद  प्रकोष्ठ के अंतर्गत  रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों का हो रहा है सफल…
Post Image
नई कार्यकारिणी का गठन
सागर। सागर विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ, भोपाल के प्रांतीय अध्यक्ष श्री अशोक कुमार गुप्ता…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading