बागराज मंदिर परिसर में 40 से अधिक पौधे रोपे,संरक्षण का लिया संकल्प
Sagar Uday >> सागर>> बागराज मंदिर परिसर में 40 से अधिक पौधे रोपे,संरक्षण का लिया संकल्प
बागराज मंदिर परिसर में 40 से अधिक पौधे रोपे,संरक्षण का लिया संकल्प
सागर उदय संवाददाता, सागर
जागरूक युवा फाउंडेशन द्वारा 27वें वॉलंटियर प्रोग्राम के अंतर्गत बागराज मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने 40 से अधिक पौधे रोपे और उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। फाउंडेशन के संस्थापक ध्रुव भट्ट ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार युवाओं के साथ मिलकर सागर शहर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य लगातार किए जा रहे हैं।संस्था का उद्देश्य युवाओं की सहभागिता से सागर को स्वच्छ,सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना है।
कार्यक्रम में अरुण कलार, शुभम मिश्रा, सतेंद्र वर्मा,शालिनी पाठक, विजय विश्वकर्मा, अतुल विश्वकर्मा, शूर्यांश ठाकुर, शिवा यादव, ट्विंकल ठाकुर, शौर्य भट्ट, हर्षवर्धन अहिरवार, पवन, लक्ष्य मिश्रा, तनु सोनू विश्वकर्मा, लोकेन्द्र यादव, यशवेंद्र राजपूत, आर्यन, महिका वैद्य, तनिष्क, प्रशांत रजक, हर्ष अहिरवार, आयुष अहिरवार, सिद्धि प्रधान, आर्यन अहिरवार एवं तेजस सहित फाउंडेशन के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- October 28, 2026 • 👁 312
- by Sagar Uday
- 0
- 9:08 pm
गंजबासौदा में आयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ युवा संवाद कार्यक्रम, युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत : सांसद
सागर। युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। जागरूक, शिक्षित और कर्तव्यनिष्ठ युवा ही…
- November 16, 2026 • 👁 4
- by Sagar Uday
- 0
- 8:53 pm
