👁 कुल विजिटर: 29,376
f 𝕏 ➤

इंफ्लुएंजा व अन्य फ्लू की टेस्ट किट खरीदी के लिए पूर्व मंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से आग्रह किया

सागरउदय संवाददाता, सागर

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को पत्र लिख कर बुंदेलखंड मेडीकल कालेज सागर और मध्यप्रदेश के सभी अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा वायरस व अन्य फ्लू की जांच के लिए टेस्ट किट उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अपने पत्र में उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को लिखा है कि इन्फ्लूएंजा वायरस व अन्य फ्लू की जांच के लिए आवश्यक मशीन बीएमसी सागर में उपलब्ध है परंतु उसकी टेस्ट किट न तो बीएमसी में है और मध्यप्रदेश के किसी मेडीकल कालेज तथा शासकीय जिला चिकित्सालय में भी इसकी टेस्ट किट उपलब्ध नहीं है। इसके अभाव में राज्य से बाहर से इन्फ्लूएंजा वायरस व अन्य फ्लू की जांचें कराई जा रही हैं।

पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने रेखांकित किया है कि राज्य के बाहर से यह जांच कराने पर टेस्ट रिपोर्ट आने में 48 घंटे लगते हैं। इसकी जांच का शुल्क भी बहुत ज्यादा लगता है जिसका खर्च उठाना आम और गरीब मरीजों को संभव नहीं हो पाता। ऐसी परिस्थितियों में इन्फ्लूएंजा और अन्य फ्लू के अनेक मरीजों का समुचित उपचार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पत्र में आग्रह किया है कि इस समय प्रदेश में फ्लू के मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है अत: टेस्ट किट की सुविधा मध्यप्रदेश के सभी शासकीय और प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध कराई जाए। साथ ही किट खरीदी हेतु आदेश जारी किए जाएं।

Leave a Reply

Related Post

आॅल इंडिया जैन जर्नलिस्ट के सागर जिला अध्यक्ष बने प्रकाश अदावन
शाहगढ़।आॅल ईडिया जैन जर्नलिस्ट एशोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया की अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष…
लेहदरानाका बड़ी नदी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान स्वच्छता-सुरक्षा-सेवा का अद्भुत संगम देखने मिला
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने निगम अमले के साथ स्वयं मोर्चा सम्हालकर विसर्जन व्यवस्था को चाकचौबंद…