👁 कुल विजिटर: 30,221
f 𝕏 ➤

तीन दिवसीय नाट्य-प्रशिक्षण कार्यशाला 2 अक्टूबर से

सागर। नए कलाकारों और युवाओं को रंगमंच से जोड़ने के उद्देश्य से रंगसाधक थियेटर ग्रुप सागर 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक, 3-दिवसीय नाट्य-प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन वात्सल्य स्कूल प्रांगण में करने जा रहा है। कार्यशाला में आमंत्रित प्रशिक्षक डॉ. राकेश सोनी, (असिस्टेंट प्रोफेसर, परफॉर्मिंग आर्ट्स डिपार्टमेंट, डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय वि.वि.सागर) भारतीय रंगमंच परंपरा से कलाकारों का परिचय कराएंगे, वहीं संतोष रामसहाय पाण्डे लोकनाट्य और लोकसंगीत से प्रशिक्षुओं का साक्षात्कार करवाएंगे। इस नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल कलाकारों को ग्रुप की आगामी नाट्य प्रस्तुति में  मनोज सोनी के निर्देशन में काम करने का अवसर मिलेगा। संस्था के पदाधिकारियों ने सभी आयु वर्ग के प्रशिक्षणार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Related Post

पुष्पांजलि अर्पित की
सागर। सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने भोपाल स्थित  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण…
आचार्य श्री विद्यासागर जी के अवतरण दिवस पर गौराबाई जैन मंदिर के समक्ष शहर सेवादल का मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ संपन्न
सागर उदय संवाददाता, सागर अक्टूबर माह के इस अंतिम रविवार को शहर कांग्रेस सेवादल परिवार…