👁 कुल विजिटर: 29,407
f 𝕏 ➤

नमो सेवा संकल्प यात्रा के सागर आगमन पर महापौर ने किया भव्य स्वागत

गोपालगंज स्थित निवास पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी के साथ किया स्वागत

सागरउदय संवाददाता, सागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बड़नगर से बनारस तक चल रही नमो सेवा संकल्प यात्रा क्रमांक-3  के सागर आगमन पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने अपने गोपालगंज स्थित निवास पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी जी के साथ यात्रा का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। यात्रा के सागर आगमन पर कार्यकतार्ओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान यात्रा में शामिल कार्यकतार्ओं का स्वागत करते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा है। ह्यनमो सेवा संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री जी की सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि सागर में इस यात्रा का आगमन सभी कार्यकतार्ओं के लिए गौरव और उत्साह का विषय है।

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश को नई दिशा और गति प्रदान की है। सेवा संकल्प अभियान सेवा एवं जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति इस संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता सूर्यांश तिवारी, मोनू लडरिया, आदर्श टिंकू साहू, प्रज्वल भारद्वाज, नीरज करौसिया एवं शुभम सागर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post