बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बस एक धक्के की आवश्यकता है : अंशुल शर्मा

सागर उदय संवाददाता, सागर

शहर सेवादल परिवार का मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के समक्ष विश्वविधालय मार्ग पर उद्यान पर संपन्न हुआ। ध्वजारोहण पूर्व अध्यक्ष डॉ. सर हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय  एन एस यू आई के अंशुल शर्मा के कर कमलों से संपन्न हुआ। आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अंशुल शर्मा ने भाजपा सरकार पर शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में सबसे ज्यादा दमन शिक्षण संस्थानों में देखने को मिल रहा है।

अंशुल शर्मा ने कहा, नियुक्तियां मेरिट के आधार पर नहीं, बल्कि सिफारिशों के आधार पर हो रही हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष कुलगुरु बनाए जा रहे हैं और शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक विचारधारा का केंद्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छात्र और युवा इस तरह के दबाव से डरने वाले नहीं हैं। हमने 200 साल तक शासन करने वाले अंग्रेजों को देश से बाहर कर दिया था, ये तो 15 साल से सत्ता में आए लोग हैं। इनसे डरने का सवाल ही नहीं है। अंशुल शर्मा ने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता की ताकत सबसे बड़ी होती है। उन्होंने कार्यकतार्ओं और युवाओं से संघर्ष जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा, भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अब बस एक आखिरी धक्का देने की जरूरत है।

इस मौके पर जिला महासचिव महक राय ने कहा कि जैन जी आंदोलन में शामिल विद्यार्थियों को जो डराया धमकाया जा रहा है,वो इस सरकार का डर है, नई पीढ़ी डरने वाली नहीं है बल्कि नई पीढ़ी सरकार की छाती पे चढ़कर इस्तीफा लेने वाली है।

कार्यक्रम के आयोजक शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ओर संचालन द्वारका चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव सेवादल विजय साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बंडा शराब कांड में मृत व्यक्तियों,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र राजे की माता जी श्रीमती सिया रानी और नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.प्रभुदयाल बिल्थरिया के भाई सुखदेव बिल्थरिया के निधन उपरांत आत्मा की शांति हेतु मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र रोहन,हरिश्चन्द सोनवार,प्रेमनारायण विश्वकर्मा, योगराज कोरी, ऋचा सिंह,वसीम खान, शिवशंकर यादव, संजय रोहिदास, दीपक कुर्मी, रूपनारायण यादव, नितिन पचौरी, कल्लू पटेल, प्रदीप तिवारी, रामशंकर सेन, गोपीलाल यादव, रजिया खान, गजेंद्र दुबे,बी पी यादव, लाखन, फहीम अंसारी, लकी पंडा, परख शुक्ला, अंकुर यादव, अमर श्रीवास्तव, अन्नू घोसी, पंकज सोनी, मृत्युंजय सूर्यवंशी, पूनम रैकवार, निकिता तिवारी, प्रसून पटेल, पारस साहू, विशाल चौबे, कपिल यादव, कुंवर अभिनव, योगेश यादव, संदीप यादव, ऋषभ पंथी, मनीष घोषी, गिर्राज अहिरवार, मेदांश शर्मा, सत्येंद्र अहिरवार, सूर्येश शुक्ला आदि जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

श्याम तिवारी ने पीएम श्री विद्यालय और टैगोर विद्या निकेतन में चित्रों का किया अवलोकन, विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
सागर उदय संवाददाता, सागर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सागर जिले के शासकीय…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading