विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं एवं प्रसूता महिलाओं और बच्चियों का किया सम्मान

सागर उदय संवाददाता, सागर

सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना सागर शहरी-2 के अंतर्गत सुभाष नगर वार्ड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 18 में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों को सम्मानित किया गया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़ी प्रसूता महिलाओं एवं बच्चियों का भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र नहीं हैं, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा, संवाद और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती ममता निषाद, पर्यवेक्षक श्री अमृत जैन, मंडल अध्यक्ष श्रीमती जयश्री चढ़ार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रानू अहिरवार, सहायिका किरण अहिरवार सहित आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़े लाभार्थी, महिलाएं एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

25-30 साल से बसे परिवारों को अब पट्टे की उम्मीद, विधायक लारिया ने कार्यालय में ही बुला ली पूरी राजस्व टीम
8 ग्रामों से 500 से अधिक नागरिक पहुंचे विधायक कार्यालय, एसडीएम-नायब तहसीलदार और पटवारियों की…
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का जीवन ईमानदारी,परिश्रम और कर्मठता की मिसाल – पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह
खुरई विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्य से अधिक सफल रहा ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम सागर उदय…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading