बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के सागर आगमन की तैयारी के लिए भव्य बैठक हुई

सागर उदय संवाददाता, सागर

गुरुवार समय शाम 4:00 बजे बजे सागर बालाजी मंदिर स्थित प्रेतराज सरकार के हाल में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला शिषय मंडल सुंदरकांड शिष्य मंडल एवं सागर के सनातन धर्म प्रेमी उपस्थित हुए । और 13अक्टूबर को होने वाली सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के कार्यक्रम को भव्य और दिव्या बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखें। जिसमें निर्णय लिया गया की महाराज जी की रथ यात्रा का स्वागत भव्य 51 गेटों के द्वार बनाकर एवं रंगीन आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा कर किया जाएगा तथा ढोल धमाके डीजे आदि से स्वागत किया जाएगा । बैठक में सागर के कृपा पात्र डॉ़ रजनीश विश्वकर्मा संजू दाऊ डॉ तरुण दीपक सिंघानिया दमोह से और डॉ. अजय श्रीवास्तव पंडित शिव शंकर मिश्रा अनिल पिपरा मनीष दुबे  नितेश शर्मा सांसद प्रतिनिधि आशालता तिवारी हरि ओम और सागर के धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित रहे। इस बैठक में बहुत सी व्यवस्थाओ जैसे भोजन व्यवस्था जल व्यवस्था यातायात व्यवस्था आगंतुक व्यवस्था अतिथि आवास व्यवस्था पांडाल व्यवस्था मंच व्यवस्था एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। चर्चा उपरांत सभी ने अपने-अपने विचार रखे और उन विचारों के आधार पर जो सुझाव प्राप्त हुए। उन पर कमेटी के द्वारा विचार विमर्श किया गया। यह कार्यक्रम अपना बृहद रूप ले रहा है इसमें लाखों व्यक्ति के आने की संभावना है और उनके लिए सुलभ सहज यात्रा कैसे संपन्न होगी। इस पर बड़ी गंभीरता के साथ विचार किया गया संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त अजय श्रीवास्तव ने किया एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉक्टर रजनीश विश्वकर्मा ने सभी से अपील की है। इस कार्यक्रम से सभी को अवगत कराया और दिव्या भव्य दरबार में सभी लोगों से उपस्थित होने की अपील की इस हिंदू संगठन यात्रा को हम सभी को सफल बनाना है। सभी को यह यात्रा सफल बनाना है और जो दायित्व दिया गया है इसका पूर्ण निर्माण हम सभी को करना है।

Leave a Reply

Related Post

काव्य कला का महाकुंभ: माँ को माँ कहने वाले हर देश में रहते हैं, लेकिन देश को माँ कहने वाले भारत में ही रहते हैं
इंसाद फाउंडेशन और नोडल कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित हुआ भव्य मुशायरा व कवि सम्मेलन…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading