इंजीनियर्स फोरम सागर के अध्यक्ष इंजी प्रासुक सांधेलिया ने की नवीन वृहद कार्यकारिणी की घोषणा

सागर उदय संवाददाता, सागर

इंजीनियर्स फोरम सागर के अध्यक्ष इंजी. प्रासुक सांधेलिया ने संगठन की नवीन वृहद कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस वर्ष कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए इंजीनियरों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नवीन कार्यकारिणी का उद्देश्य इंजीनियरों को एक मंच पर संगठित कर उनके व्यावसायिक, सामाजिक एवं तकनीकी विकास को बढ़ावा देना तथा समाजहित में रचनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करना है।

इस अवसर पर इंजीनियर्स फोरम सागर के अध्यक्ष इंजी. प्रासुक सांधेलिया ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि इंजीनियर्स फोरम का उद्देश्य इंजीनियरों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग एवं एकजुटता को मजबूत करना है। साथ ही, तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के कार्यों के माध्यम से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाया जाएगा।अध्यक्ष इंजी. प्रासुक सांधेलिया ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों, समर्पण एवं सहयोग से इंजीनियर्स फोरम सागर आने वाले समय में नए आयाम स्थापित करेगा।

नवीन कार्यकारिणी

संरक्षक मंडल:- इंजी. अभय दरे, इंजी. प्रकाश चौबे, डॉ. राजेश सिलाकारी, इंजी. राजेश मिश्रा, इंजी. एस.आर. सिंह, मार्गदर्शक मंडल:- इंजी. संजीव चौरसिया, इंजी. संजीव जैन, इंजी. राजकुमार नामदेव, इंजी. अवधेष पाण्डे, इंजी. राजेश शर्मा, इंजी अभिदीप जड़िया,इंजी. शालीन सिंह, सचिव:- इंजी. अमन जैन, उपाध्यक्ष:- इंजी. अंकुर नायक, इंजी. राहुल चौबे, इंजी. प्रतीक चौरसिया, इंजी. सजल सराफ, कोषाध्यक्ष:- इंजी. हर्ष पुरोहित, इंजी. अंकित जैन, इंजी. शुभम जैन, इंजी. सुनील कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक:- इंजी. राजीव चौरसिया, इंजी. राजेश सोनी, इंजी. आशीष साहू, मीडिया प्रभारी:- इंजी. विवेक श्रीवास्तव,इंजी. अंकित नामदेव, सह सचिव:- इंजी. दीपांशु जैन, इंजी. अविरल जौहरी, इंजी. ऋषिराज जैन, इंजी. अंकित खटीक, सह कोषाध्यक्ष:- इंजी. भरतेश जैन, इंजी. पलाश जैन, इंजी. कपिल सेन, इंजी. शिव ढेक्ला, इंजी. हिमांशु कोष्टी ,इंजी दीपक सोनी, सह मीडिया प्रभारी:- इंजी. कृष्ण कुमार कोरी, इंजी. राहुल गुप्ता, इंजी. राहुल साहू, इंजी. रोहित रैकवार, इंजी. उमेश रैकवार, इंजी. दिलीप कुशवाहा, इंजी. अनुज सोनी, कार्यकारिणी सदस्य:- इंजी. गोविन्दा साहू, इंजी. जितेन्द्र साहू, इंजी. नितिन कंडया, इंजी. तुलसीराम पटेल, इंजी. अश्विनी मिश्रा, इंजी. हरीश जाटव, इंजी. तरुण चौरसिया, इंजी. गोविन्द प्रजापति, इंजी. कमलेश चढार, इंजी. विनय अहिरवार, इंजी. अनु शुक्ला, इंजी. पुष्पेन्द्र आठिया आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Related Post

दिव्य गीता ज्ञान, श्रीमद् भागवत गीता पर आधारित लोक नृत्य नाटिका एवं मोनिया नृत्य का हुआ भव्य आयोजन
ऐसे आयोजन हम सबको हमारी संस्कृति से जोड़ते हैं : सिंह सागर उदय संवाददाता, सागर/देवरीकलां…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading