प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं को व्यावहारिक अनुभव और रोजगार का अवसर देगी : प्रो. सरोज गुप्ता

सागर उदय संवाददाता, सागर

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं को उद्योग-उन्मुख व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने तथा भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कराने की दिशा में केंद्र सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी व दूरदर्शी पहल है। किताबी ज्ञान के साथ-साथ कार्यक्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव युवाओं के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक है। विद्यार्थी इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाएं, उपलब्ध अवसरों के प्रति सजग रहें और समयसीमा के भीतर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें।” यह बात पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर की प्राचार्य प्रोफेसर सरोज गुप्ता ने कही। वे महाविद्यालय में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत आयोजित विशेष जागरूक एवं पंजीयन सत्र को संबोधित कर रही थीं।

प्राचार्य प्रो. सरोज गुप्ता की प्रेरणा से आयोजित इस सत्र में विद्यार्थियों को योजना के उद्देश्यों, व्यावसायिक लाभों, इंटर्नशिप के अवसरों तथा आॅनलाइन पंजीयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान योजना की नोडल अधिकारी डॉ. प्रतिभा जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य ध्येय युवाओं में कौशल विकास करना और उन्हें कार्यक्षेत्र का प्रत्यक्ष अनुभव दिलाना है। उन्होंने योजना के तहत निर्धारित पात्रता, नियमों तथा चयनित अभ्यर्थियों को मिलने वाले मासिक स्टाइपेंड व वित्तीय सहायता संबंधी प्रावधानों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु गठित मार्गदर्शक दल के सदस्यों डॉ. संगीता कुंभारे, प्रमोद सेन, सुश्री अनुष्का राजे, डॉ. अभिलाषा जैन, डॉ. अमर कुमार जैन, आयुष बड़कुल, डॉ. अवधेश प्रताप सिंह एवं डॉ. अनिल मेहरौलिया ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को योजना के लाभ समझाए और आॅनलाइन पंजीयन प्रक्रिया में उनका प्रत्यक्ष मार्गदर्शन किया। मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि महाविद्यालय की इस पहल से विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल पर अपना पंजीयन सफलता पूर्वक पूर्ण कराया।

Leave a Reply

Related Post

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का जीवन ईमानदारी,परिश्रम और कर्मठता की मिसाल – पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह
खुरई विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्य से अधिक सफल रहा ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम सागर उदय…
खुरई विधानसभा क्षेत्र के तीन शासकीय महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों हेतु 26.78 करोड़ स्वीकृत, 1.86 करोड़ से बनेगी गढ़ौली एप्रोच रोड
सागर उदय, सागर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से खुरई विधानसभा क्षेत्र…
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के अमर पुरोधा : भूपेन्द्र सिंह
सागर उदय, सागरपूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 6 जुलाई भारतीय जनमानस…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading