👁 कुल विजिटर: 1,431
f 𝕏 ➤

खुरई में आज शाम 7 बजे होगा रावण दहन, नरेन नदी घाट पर होंगी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

नगर पालिका परिषद खुरई के पीछे वाले मैदान में होगा रावण दहन का आयोजन

खुरई। विजयादशमी पर्व के अवसर पर नगरीय क्षेत्र खुरई में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद खुरई के पीछे स्थित मैदान में शाम 7 बजे रावण दहन होगा। वहीं, दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नरेन नदी घाट को निर्धारित किया गया है।

विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन की परंपरा के माध्यम से बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया जाता है। इस अवसर पर नगर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का वातावरण रहेगा। रावण दहन के आयोजन को लेकर निर्धारित स्थल पर कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

इसी प्रकार, नवरात्रि पर्व के समापन पर नगर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नरेन नदी घाट निर्धारित किया गया है। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं एवं समितियों से निर्धारित विसर्जन स्थल का उपयोग करने की अपील की जाती है, ताकि विसर्जन की प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

नगर में विजयादशमी एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, व्यवस्था एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से निर्धारित स्थलों पर ही धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने तथा व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गई है। नगरवासियों से अपील है कि विजयादशमी पर्व को धार्मिक श्रद्धा, उत्साह एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाएं तथा निर्धारित विसर्जन स्थल पर ही दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करें।

Leave a Reply

Related Post

शिक्षा का उद्देश्य संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाना : विधायक प्रदीप लारिया
सागर उदय संवाददाता,सागर संदीपनी विद्यालय नरयावली में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में…
नगर निगम आयुक्त ने सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की
आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां मिलने पर भवन निर्माण स्वीकृति की जांच कर व्यावसायिक कर…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading