👁 कुल विजिटर: 2,748
f 𝕏 ➤

क्षत्रिय समाज सागर का दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन समारोह संपन्न

सागर उदय, सागर

क्षत्रिय समाज जिला सागर द्वारा विजयादशमी के पावन पर्व पर दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन ग्राम भांपेल स्थित श्री फूलनाथ देव जी मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के मंत्री माननीय श्री गोविंद सिंह राजपूत जी रहे तथा अध्यक्षता क्षत्रिय समाज सागर के जिला अध्यक्ष श्री नीरज सिंह नयाखेड़ा ने की।  कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों,युवाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री नीरज सिंह नयाखेड़ा ने अधिवक्ता श्रीमती वर्षा सिंह जी को सर्वसम्मति से क्षत्रिय समाज की जिला महिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को समाज की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए महिलाओं की सामाजिक एवं संगठनात्मक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने शस्त्र के साथ शास्त्र और आधुनिक शिक्षा को अपनाने, वरिष्ठजनों का सम्मान करने तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्य अतिथि मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने शस्त्र को शौर्य एवं आत्मरक्षा का प्रतीक बताते हुए कहा कि शस्त्र का उपयोग निर्बलों की सहायता और रक्षा के लिए होना चाहिए, न कि अनावश्यक प्रदर्शन के लिए। उन्होंने समाज की गौरवशाली परंपराओं का स्मरण करते हुए सामाजिक एकता बनाए रखने और ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री फूलनाथ देव जी मंदिर परिसर में हाईमास्ट लाइट लगवाने की घोषणा की, जिसका उपस्थित समाजबंधुओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

जिला पंचायत सागर के अध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ संरक्षक श्री हीरा सिंह राजपूत ने विजयादशमी पर्व के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज की एकजुटता और सकारात्मक सामाजिक प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री हरनाम सिंह सागोनी, अधिवक्ता श्री अनिल सिंह पड़रई, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हरिराम सिंह कैथोरा, श्री राजकुमार सिंह सुमरेरी, श्री रतन सिंह भापेल, बीना से पधारे श्री सत्यजीत सिंह एवं श्री धीरज सिंह ओरिया , डॉ ज्योति चैहान, प्रणव सिंह भैंसा ने भी संबोधित कियज्ञं वक्ताओं ने समाज में व्याप्त रूढ़िवादी परंपराओं को दूर करने, सामाजिक आयोजनों में मितव्ययिता अपनाने, युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने तथा रोजगारोन्मुखी बनकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्री देवकरण सिंह ओरिया को जैसीनगर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवा स्वावलंबन एवं समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय सिंह सेमराघोना ने किया तथा आभार प्रदर्शन युवा जिला अध्यक्ष श्री संदीप सिंह भांपेल एवं श्री राघवेंद्र सिंह भांपेल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नत्थू सिंह बेरखेड़ी, डॉ.गोविंद सिंह, अमर सींग डाबरी, अशोक सिंह ढाना, रामबाबू सिंह जनपद अध्यक्ष, रणवीर सिंह डिलाखेड़ी, रामजी लुहारी, संतोष सिंह नयाखेड़ा, आरजी सिंह, महेश सिंह भरत सिंह, साहब सिंह सेमरा, नरेंद्र सिंह, डॉ.वीरेंद्र सिंह, विशंभर सिंह, डॉ.अनूपमा सिंह, नत्थू सिंह परिहार, डॉ.संगीता सिंह, रवि सिंह, सनिल सिंह, अनिल सिंह, नीरज सिह, अभिशेक सिंह, निरंजन सिंह, रघु सिंह सहित कई समाजसेवी क्षत्रिय युवा भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Related Post

नगर निगम आयुक्त ने सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की
आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां मिलने पर भवन निर्माण स्वीकृति की जांच कर व्यावसायिक कर…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading