👁 कुल विजिटर: 1,795
f 𝕏 ➤

हरियाणा में देश का सबसे ऊंचा 221 फीट का रावण:दिल्ली में कॉकरोच का पुतला भी जलेगा; 200 साल से भी पुरानी है परंपरा

नई दिल्ली/लखनऊ/जयपुर/रायपुर/भोपाल
देशभर में आज दशहरा मनाया जाएगा। हरियाणा के पंचकूला में 221 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। यह देश में सबसे ऊंचा रावण का पुतला बताया जा रहा है। उत्तराखंड के देहरादून में 181 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के कपासन में तेज आंधी से 71 फीट ऊंचा रावण का पुतला गिर गया।

वहीं, दिल्ली में रावण के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा। इंदौर में 111 फीट, कोटा और भोपाल में 105-105 फीट, जबकि रायपुर और उज्जैन में 101-101 फीट ऊंचे रावण के पुतले जलाए जाएंगे। देश में रावण दहन की परंपरा 200 साल से भी पुरानी मानी जाती है।

मान्यता है कि 17वीं शताब्दी में तुलसीदास के शिष्य मेघा भगत ने वाराणसी में रामलीला शुरू की थी। हालांकि, इसका ऐतिहासिक प्रमाण 1834 में ब्रिटिश कलाकार जेम्स प्रिन्सेप के बनाए एक चित्र में मिलता है। यह चित्र लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में मौजूद है।

Leave a Reply

Related Post

केदारनाथ में बर्फबारी, तापमान माइनस में पहुंचा:राजस्थान-महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट
नईदिल्लीमहाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, गोवा और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट जारी किया…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading