👁 कुल विजिटर: 5,521
f 𝕏 ➤

गवर्नमेंट उत्कृष्ट स्कूल सागर के 200 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य अविराम साइकिल एवं पैदल रैली

शहरभर में हुआ जोरदार स्वागत, पूर्व छात्रों ने साझा कीं स्कूल से जुड़ी यादें

सागरउदय संवाददाता, सागर

गवर्नमेंट उत्कृष्ट विद्यालय, सागर की स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण होने के गौरवमयी एवं ऐतिहासिक अवसर पर शनिवार को विद्यालय के वर्तमान एवं पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य अविराम साइकिल एवं पैदल रैली का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर से निकली रैली ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विद्यालय की दो शताब्दियों की गौरवशाली परंपरा और इतिहास का संदेश दिया।

रैली के दौरान शहरवासियों और विद्यालय के पूर्व छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के 18 से अधिक स्थानों पर विद्यार्थियों का पुष्पमालाओं एवं पुष्पवर्षा से आत्मीय स्वागत किया गया। जगह-जगह लोगों ने रैली में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

महापौर ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली का शुभारंभ

स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी सहित वरिष्ठ पूर्व छात्रों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर प्रसन्न लाल सेलट, वरिष्ठ पूर्व छात्र एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णवीर सिंह ठाकुर, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे तथा विद्यालय के प्राचार्य सुधीर तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अखिलेश पाठक, दिलीप श्रीवास्तव, आर. भूरिया, विनय चौबे, विद्यासागर उपाध्याय, विक्रम सोनी, नईम खान, अशोक जैन, डॉ. रंजीत सिंह, मनीष कुमार नेमा सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के पूर्व छात्र मौजूद रहे।

यह विद्यालय नहीं, पूरा परिवार और खानदान है: महापौर

द्विशताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने जैसे ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा, यह विद्यालय नहीं, बल्कि पूरा परिवार है। साथ ही पूरा खानदान विद्यालय में उपस्थित है। इस प्रकार के आयोजन से न केवल पुराने अनुभव और यादें ताजा होती हैं, बल्कि सभी पुराने लोगों से मिलने का अवसर भी मिलता है। महापौर ने विद्यालय की आवश्यकताओं को लेकर भी आश्वस्त किया कि शासन एवं जनभागीदारी के माध्यम से स्कूल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

स्कूल का समय याद आया, आंखें नम हो गईं : केबीएस ठाकुर

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व छात्र कृष्णवीर सिंह ठाकुर (के.बी.एस. ठाकुर) ने शाला परिवार को द्विशताब्दी समारोह की बधाई दी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आज स्कूल का समय याद आ गया और स्कूल से जुड़े संस्मरण सुनते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और उसे सफल बनाने में जुटे सभी सदस्य एवं पूर्व छात्र बधाई के पात्र हैं।

डॉ. सुशील तिवारी ने साझा किए पुराने संस्मरण

महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने भी विद्यालय से जुड़े अपने पुराने संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि आज स्कूल का समय फिर से याद आ गया। उन्होंने बताया कि उनके पिता सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य भी इसी ऐतिहासिक विद्यालय से पढ़कर निकले हैं। स्कूल से जुड़ी पुरानी यादों को साझा करते हुए डॉ. सुशील तिवारी भी भावुक नजर आए।

विक्रम सोनी ने पुलिस एवं एंबुलेंस व्यवस्था की सराहना की

पूर्व छात्र विक्रम सोनी ने आयोजन को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने रैली के दौरान प्रशासन द्वारा की गई चुस्त-दुरुस्त पुलिस व्यवस्था एवं एंबुलेंस सेवाओं की खुले दिल से सराहना की और व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

दो हिस्सों में निकली साइकिल रैली, विद्यार्थियों ने किया पैदल मार्च

स्कूल परिसर से निकली अविराम रैली को व्यवस्थित रूप से अलग-अलग हिस्सों में आयोजित किया गया। बालकों की साइकिल रैली और छात्राओं की साइकिल रैली अलग-अलग निकाली गई।

इसके साथ ही विद्यालय के विद्यार्थियों ने गोपालगंज वार्ड में पैदल मार्च करते हुए विद्यालय की स्थापना एवं 200 वर्ष की गौरवशाली यात्रा से संबंधित नारे लगाए और लोगों को विद्यालय के इतिहास से अवगत कराया। रैली में बुंदेली संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। वृंदावन बाग मठ का गजानंद हाथीरैली का नेतृत्व कर रहा था। उसके आगे-आगे बज रहे बुंदेली वाद्य यंत्रों ने पूरे आयोजन को आकर्षक बना दिया।

18 से अधिक स्थानों पर हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

अविराम साइकिल एवं पैदल रैली का शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पूर्व छात्रों और नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया।

– सिविल लाइन चौराहा (1964) — डॉ. राजेश शुक्ला

– दीपक स्टेशनरी, सिविल लाइन चौराहा (1996) — संजय जैन

– सिविल लाइन साईं मंदिर (1982) — अनूप तिवारी

– एसवीएन गोपालगंज — अजय तिवारी

– गोपालगंज (1982) — मनोज पलिया

– गोपालगंज बुंदेलखंड विकास मंच — उमाकांत मिश्रा एवं छात्रों द्वारा

– भाषा इंग्लिश कोचिंग (1963-68) — मनीष श्रीवास्तव

– संकल्प फाउंडेशन — सुशील तिवारी

– यादव मंडल, ग्वारी मोहल्ला (1982) — गोपीलाल यादव

– साहू बुक बाइंडिंग (1992) — बालकृष्ण साहू

– परकोटा (1996) — बसंत तिवारी

– फैंसी ज्वेलर्स, परकोटा तीनबत्ती (1996) — अमित जैन

– तीनबत्ती (1996) — विक्रम सोनी एवं विकास केशरवानी

– कटरा चौकी (1996) — नीतेश बलाही

– नगर निगम (1982) — गोलंदाज परिवार (राजीवरत्न)

– जय एप्लाएंसेस (1996) — अनुराग जैन

– पार्षद सिविल लाइन (1996) — अवधेश एवं रितेश तिवारी

– झील बोट क्लब (1999) — हृदेश पाटकार

इसके अलावा गोपालगंज खांडेकर चौक पर श्यामलम् संस्था के अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, ऋषिकुल विद्यालय के प्राचार्य राम शास्त्री एवं पं. सुरेश तिवारी ने अपने बटुकों के साथ तथा गोपालगंज बुंदेलखंड विकास मंच के सदस्यों ने रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। रैली शुरू होने से पहले मंच पर विद्यालय के प्राचार्य सुधीर तिवारी का भी पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

1961 से लेकर 1990 के दशक तक के पूर्व छात्र हुए शामिल

विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर विभिन्न दशकों के वरिष्ठतम पूर्व छात्रों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया। वर्ष 1961 के छात्र प्रसन्नलाल सेलट उपस्थित रहे। वर्ष 1964 के पूर्व छात्रों में डॉ. राजेश शुक्ला, ब्रजभूषण पाठक, नरेन्द्र चौकसे, बद्रीप्रसाद पाठक, कृष्णगोपाल पांडे, राजकुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। वर्ष 1969 के पूर्व छात्रों में अधिवक्ता कृष्णवीर सिंह ठाकुर एवं डॉ. रणजीत सिंह उपस्थित रहे। वर्ष 1974 के पूर्व छात्रों में ब्रजभूषण पांडे एवं वीरेन्द्र प्रधान शामिल रहे।

वर्ष 1976 एवं अन्य वरिष्ठ पूर्व छात्रों में अंकलेश्वर दुबे, दीपक दुबे, अनिल गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, आर.के. वैद्य, अशोक सेठ, राकेश पांडे, सतीश श्रीवास्तव, विनय चौबे, अभिनंदन दीक्षित, आलोक अग्रवाल, रामावतार यादव, विद्यासागर उपाध्याय, रामाधार तिवारी, कैलाश तिवारी, सुशील मिश्रा, अखिलेश पाठक, हृदेश पाटकार सहित अनेक पूर्व छात्र मौजूद रहे।

प्राचार्य एवं स्टाफ ने बढ़ाया उत्साह

विद्यालय के प्राचार्य सुधीर तिवारी के नेतृत्व में समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। दो शताब्दी पुराने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने और पूर्व छात्रों को एक मंच पर जोड़ने वाला यह आयोजन यादगार बन गया। रैली में विद्यार्थियों का उत्साह, पूर्व छात्रों की भावुकता और शहरवासियों का आत्मीय स्वागत पूरे आयोजन के दौरान आकर्षण का केंद्र रहा।

रविवार को निकलेगी ह्यवाहन अविराम रैली

द्विशताब्दी समारोह के कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को सुबह 10 बजे पूर्व विद्यार्थियों की ह्यवाहन अविराम रैली निकाली जाएगी। वाहन रैली को भी विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों को लेकर पूर्व छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों में खासा उत्साह बना हुआ है।

Leave a Reply

Related Post

रानीपुरा के दंगल में विधायक लारिया की बड़ी घोषणा, 50 लाख से बनेगा आधुनिक खेल स्टेडियम, दिसंबर में होगा जिला केसरी कुश्ती का महामंच
सागर उदय संवाददाता, सागर 49वें विराट दंगल में शनिवार को उस समय उत्साह दोगुना हो…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading