👁 कुल विजिटर: 14,876
f 𝕏 ➤

नेतन्याहू ने परमाणु बम गिरने की अक तस्वीर पोस्ट की

तेल अवीव
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को अक से बनी परमाणु बम गिरने की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने को इजराइल के लिए बड़ा खतरा बताया। नेतन्याहू ने यह तस्वीर इजराइली लेखक और राजनीतिक टिप्पणीकार युवाल ब्लूमबर्ग के बयान के साथ साझा की। इस बयान में लिखा है कि इजराइल के सामने अस्तित्व का खतरा है। अगर ईरान ने परमाणु हथियार हासिल कर लिए, तो बाकी किसी चीज का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। ईरान से पैदा होने वाले खतरे के सामने बाकी सभी मुद्दे मामूली हैं। वहीं, विपक्षी नेता यायर गोलान ने आरोप लगाया कि नेतन्याहू लोगों में डर फैला रहे हैं। यह पोस्ट इजराइल में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से दो दिन पहले आई है।

Leave a Reply

Related Post