👁 कुल विजिटर: 14,874
f 𝕏 ➤

प्रस्फुटन समितियों को दिया गया शक्ति संचय प्रशिक्षण ग्राम पंचायत भवन गिदवानी मे

प्रशिक्षण में ग्राम विकास, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में समितियों की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया गया

सागर उदय संवाददाता, सागर

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड सागर के तत्वावधान में नवांकुर संस्था अभिनयतोष महिला बाल विकास समिति के सेक्टर  1, करार्पुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन गिदवानी में शक्ति संचय अभियान के तहत त्रैमासिक बैठक ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम गिदवानी, बाछलोन, सिद्धगुंवा, बेरखेरी, गंगाराम एवं बरखेड़ा माफी सहित विभिन्न ग्रामों की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी  सदस्य एवं नवांकुर सखी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य समितियों को सक्रिय बनाकर ग्राम विकास के कार्यों में उनकी सहभागिता बढ़ाना तथा महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। जिससे सरपंच सचिव ग्राम सेवक उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच  ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया ने कहा कि ग्राम विकास की प्रक्रिया में जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शक्ति संचय अभियान के माध्यम से महिलाओं की क्षमता, नेतृत्व कौशल और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने सभी समितियों से अपने-अपने ग्रामों में सक्रिय होकर विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया। और पानी की समस्या आने से पहले पानी को सुरक्षित करने की जरूरत है।

परिषद के जिला समन्वयक के.के. मिश्रा ने कहा कि ग्राम विकास के लिए समुदाय का संगठित होना आवश्यक है। ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करें। उन्होंने प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को व्यवहार में उतारने तथा ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

विकासखंड समन्वयक जय सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्राम स्तर पर गठित समितियां शासन और समाज के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। समितियों को नियमित बैठकें आयोजित कर ग्राम विकास की कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त अनुभवों का उपयोग ग्रामों के सर्वांगीण विकास में करने की अपील की।

नवांकुर संस्था के अध्यक्ष नीलरतन पात्रा ने प्रशिक्षण में उपस्थित अतिथियों, समिति पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शक्ति संचय अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्था ग्राम स्तर पर समितियों के सहयोग से जनजागरूकता एवं विकास गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास करेगी।

परामर्शदाता श्री संदीप कुमार ने व्यावहारिक मार्गदर्शन देते हुए कहा कि बच्चों को डांटने के बजाय उन्हें प्रेम और संवाद के माध्यम से सही और गलत का भेद समझाएं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्कूल और मोहल्ले में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए छोटे-छोटे बच्चों की टोलियां बनाकर उन्हें प्रेरित किया जाए।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि ग्राम गिद्वानी को संस्कारित, जागरूक और स्वच्छ ग्राम बनाया जाएगा, जिसकी शुरूआत हर घर और परिवार से होगी।

कार्यक्रम में संस्था के समन्वयक चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा नवांकुर सखी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को ग्राम विकास में अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने और सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ में मंच संचालन करते हुए कहा की मध्यप्रदेश में गिदवानी पंचायत को एक नम्बर बनाने की आवश्यकता है  साथ में अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया सभी प्रस्फुटन समितियो को आखरी में अध्यक्ष उद्बोधन में उपस्थित सरपंच ने ग्राम पंचायत का सहयोग करने की अपील की हम सभी प्रस्फुटन समितियो एवं समस्त ग्राम के लोग मिलकर पंचायत को सागर की सबसे अच्छी पंचायत बनाने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Related Post

1410 आंगनबाड़ियों तक पहुंचा सेवा का संकल्प, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने सहायिकाओं का सम्मान कर जिले में किया आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ
आंगनबाड़ी सहायिकाओं के सम्मान से शुरू हुआ सेवा अभियान, माताओं और नन्हे-मुन्नों तक पहुंचेगा सेवा…
परिवहन विभाग द्वारा गैस किट से संचालित मारूति वैन पर थाना केन्ट में दर्ज करवाई एफआईआर
सागर/ स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा…