महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने विशाल वाहन रैली में लिया हिस्सा
Sagar Uday >> सागर>> महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने विशाल वाहन रैली में लिया हिस्सा
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने विशाल वाहन रैली में लिया हिस्सा
सागर उदय संवाददाता, सागर
महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित विशाल वाहन रैली में सम्मिलित होकर समाज के सभी जनों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों, विचारों एवं समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।
विधायक श्री जैन ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि केवल वाल्मीकि समाज के ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के आराध्य हैं। उन्होंने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर मानवता को सत्य, धर्म, मयार्दा और सदाचार का मार्ग दिखाया। महर्षि वाल्मीकि के विचार और आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक विचारों के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की जयंती समाज में एकता, सद्भाव, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। ऐसे महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर हम एक मजबूत, समरस और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं। विधायक श्री जैन ने वाहन रैली में शामिल समाज के सभी बंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर समाज रत्न सरवन करोसिया, मंदिर समिति अध्यक्ष बसंत करोसिया, मुन्ना चुटीले, रामाधार करोसिया, विशाल करोसिया, नरेश करोसिया, यशवंत करोसिया, आकाश करोसिया, राहुल करोसिया, संजय करोसिया, वीरेंद्र करोसिया, युवा संगठन जिला अध्यक्ष विवेक सोदिया, युवा संगठन नगर अध्यक्ष अवंति करोसिया, कमलेश चुटीले, नीतेश चुटीले, सोनू चुटीले एवं युवा संगठन जिला महामंत्री राहुल करोसिया सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समाजजनों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित वाहन रैली में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों एवं सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Related
Related Post
- October 27, 2026 • 👁 365
- by Sagar Uday
- 0
- 8:58 pm
- October 31, 2026 • 👁 16
- by Sagar Uday
- 0
- 9:06 pm
