👁 कुल विजिटर: 30,160
f 𝕏 ➤

अभिषेक-सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत

वेलिंगटन
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में टी-20 में सबकी निगाहें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर थीं, लेकिन खेल का रुख पलट दिया अभिषेक शर्मा ने। दोनों न्यूजीलैंड के 198 रन का पीछा करने उतरे तो किसी बॉलर को नहीं बख्शा। अभिषेक ने 15 बॉल में फिफ्टी बना डाली, तो वैभव ने भी तगड़े शॉट खेले। दोनों की सलामी जोड़ी ने सिर्फ 5 ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। ये टी-20 में सबसे तेज हंड्रेड का रिकॉर्ड है। अभिषेक यहीं नहीं रुके, महज 35 गेंदों में सेंचुरी मार दी। यह टी-20 इंटरनेशनल में उनका चौथा शतक है। फिर पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 118 रन ठोककर दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। अभिषेक-वैभव ने सिर्फ 43 गेंदों में ही 133 रन ठोक दिए। वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए। श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन जल्दी आउट हुए, लेकिन आगे की कहानी तिलक वर्मा और नमन धीर ने लिख दी। भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बना लिए। न्यूजीलैंड 6 विकेट से हारा और भारत ने दो मैच बाकी रहते ही 3-0 से सीरीज जीत ली।
अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
भारत ने इस मैच में पावरप्ले में ही बिना कोई विकेट खोए 118 रन बना दिए थे। यह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। दूसरे नंबर पर रोमानिया का 116 रन का स्कोर है, जो उसने सर्बिया के खिलाफ 2021 में बनाया था। हालांकि, 5.4 ओवर में ही यह पारी खत्म हो गई थी। तीसरे नंबर पर आॅस्ट्रेलिया का 113/1 का स्कोर है, जो 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ बना था। चौथे नंबर पर जिम्बाब्वे की टीम है। जिम्बाब्वे ने 2024 में गाम्बिया के खिलाफ 103/1 का स्कोर बनाया था। दक्षिण अफ्रीका ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पावरप्ले में 102 रन बनाए थे। 2025 में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और भारत ने इसी साल जिम्बाब्वे के खिलाफ पावरप्ले में 100/0 का स्कोर बनाया था।

Leave a Reply

Related Post