दिल्ली पब्लिक स्कूल मकरोनिया में 31 अक्टूबर को सजा भारत की सांस्कृतिक विविधता का भव्य रंगमंच
Sagar Uday >> सागर>> दिल्ली पब्लिक स्कूल मकरोनिया में 31 अक्टूबर को सजा भारत की सांस्कृतिक विविधता का भव्य रंगमंच
दिल्ली पब्लिक स्कूल मकरोनिया में 31 अक्टूबर को सजा भारत की सांस्कृतिक विविधता का भव्य रंगमंच
सागर उदय संवाददाता, सागर
भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध परंपराओं और राष्ट्रीय एकता की सुंदर झलक प्रस्तुत करने के उद्देश्य से दिल्ली पब्लिक स्कूल, मकरोनिया में 31 अक्टूबर 2026 को वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश गोम (आई.ए.एस) सी .ई.ओ. जनपद पंचायत सागर, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र जैन माल्थौन जिला अध्यक्ष सी.ए.टी. संगठन जिला समन्वयक रमेश बिल्हारा, महेश बिल्हारा, डॉ ऋतुल जैन एवं श्रीमती गरिमा जैन, डायरेक्टर इंजी. राहुल जैन श्रीमती दरशिनी जैन जी इंजीनियर अर्चित जैन श्रीमती महक जैन प्राचार्य जिजीष जोसेफ ने मां सरस्वती पूजन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथिगण का स्वागत पौधे भेंट द्वारा किया गया तत्पश्चात् इस वर्ष वार्षिकोत्सव की आकर्षक थीम अनोखा भारत, संस्कृति के रंग भारत के संग रखी गई है। यह आयोजन भारत की विविधता में एकता की भावना को साकार करते हुए देश की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं, लोककलाओं, लोकनृत्यों और क्षेत्रीय विशेषताओं को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया। इस विशेष आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक छटा देखने को मिली। पूर्वोत्तर भारत के मनमोहक लोकनृत्य, पश्चिम भारत की रंग-बिरंगी परंपराएँ, उत्तर भारत की गौरवशाली संस्कृति तथा दक्षिण भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत रूप में सामने आई।
वर्ष 2025- 26 की बोर्ड परीक्षा में मैरिट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथि महोदय जी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही नेशनल और राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को मेडल प्रदान किए गए।
Related
Related Post
- October 11, 2026 • 👁 15
- by Sagar Uday
- 0
- 8:19 pm
विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली से दिया नशामुक्त समाज का संदेश
नशे के खिलाफ विद्यार्थियों ने भरी हुंकार, जागरूकता रैली से दिया नशामुक्त समाज का संदेश…
- September 25, 2026 • 👁 10
- by Sagar Uday
- 0
- 6:50 pm
