लेखा प्रशिक्षण शाला सागर का 117वां नियमित लेखा प्रशिक्षण सत्र 1 दिसंबर से प्रारंभ
Sagar Uday >> Uncategorized>> लेखा प्रशिक्षण शाला सागर का 117वां नियमित लेखा प्रशिक्षण सत्र 1 दिसंबर से प्रारंभलेखा प्रशिक्षण शाला सागर का 117वां नियमित लेखा प्रशिक्षण सत्र 1 दिसंबर से प्रारंभ
सागर उदय संवाददाता, सागर
लेखा प्रशिक्षण शाला, सागर का आगामी 117वां नियमित लेखा प्रशिक्षण सत्र 1 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होकर 28 फरवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में सम्मिलित होने के इच्छुक लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कर्मचारी अपने आवेदन पत्र कार्यालय प्रमुख के माध्यम से दो मूल प्रतियों में अग्रेषित कराकर 20 नवंबर 2026 तक लेखा प्रशिक्षण शाला, सागर में जमा कर सकते हैं।
प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग के आदेश दिनांक 23 दिसंबर 2025 के अनुसार लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारियों के लिए उढउळ परीक्षा उत्तीर्ण होना अथवा सीधी भर्ती एवं पदोन्नत पदों के संबंध में शासन के निदेर्शानुसार छूट प्राप्त होना आवश्यक है। संबंधित शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र अभिप्रमाणित कर आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त कर्मचारी की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होना आवश्यक है।
मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग के निदेर्शानुसार स्थानीय निकाय एवं अर्द्धशासकीय संस्थाओं के ऐसे लिपिक वर्गीय कर्मचारी, जिनकी परिवीक्षा अवधि पूर्ण हो चुकी है, वे भी प्रशिक्षण में प्रवेश के पात्र होंगे। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप लेखा प्रशिक्षण शाला, सागर से कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है।
Related
Related Post
- October 20, 2026 • 👁 15
- by Sagar Uday
- 0
- 7:38 pm
शस्त्र-पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी के पावन पर्व पर इंदौर में आयोजित राज्य…
- July 5, 2026 • 👁 21
- by Sagar Uday
- 0
- 7:41 pm
