👁 कुल विजिटर: 14,846
f 𝕏 ➤

सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम काआयोजन किया गया

बण्डा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जिला जबलपुर के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला सागर के निर्देशन में तहसील बंडा  में आज सुरक्षित बचपन अभियान  जो कि 2.11.26 से 6.11.26 तक चलेगा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन  2 नवंंबर 26 को सरस्वती स्कूल और 3 नवंबर 26 को संदीपनी स्कूल बंडा में किया गया। शिविर में न्यायाधीश आर एल शाक्य अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायाधीश आशीष परसाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तथा आशीष माथोरिया, कंचन देव शिवहरे द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड तहसील बंडा द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर एल शाक्य जी ने बच्चों को सोशल मीडिया के सही उपयोग के बारे में बताया और अपने    पेरेंट्स और शिक्षक की बात मानने को कहा और पढ़ने लिखने को कहा और बचपन से सम्बंधित कानून के बारे में बताया। बच्चों को सोशल मीडिया के सही उपयोग के बारे में श्री परसाई ने बताया। न्यायाधीश कंचनदेव शिवहरे ने बच्चों को शिक्षा के बारे में बताया और कोई भी समस्या आने पर अपने पेरेंट्स को बताने को कहा और गलत को न सहना है और ना ही गलत करना है।

इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या बंदना तिवारी ,संजय सेन , सविता खरे, करुणाकरन नामदेव, भारती श्रीवास्तव संचालन सुनील प्रजापति ने किया रंजीत गौर अंजलि श्रीवास्तव,मनीष सोनी  साक्षी विश्वकर्मा उत्प्रेक्षा साहू और स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मध्यप्रदेश के पूर्व नेताप्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री एवं रहली विधानसभा से वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने आत्मीय मुलाकात की
सागर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन…
सिन्धु संस्कार समिति के तत्वाधान में करवाचौथ करवा चौथ के अवसर पर ‘करवा चौथ क्वीन’ पायल बासरानी, ‘स्वप्न सुंदरी’बनी लवीना छाबड़ा
सिंधी कॉलोनी गोस्वामी गली वंदना लालवानी निवास पर मनवानी फिल्म्स सिन्धु संस्कार समिति की और…