👁 कुल विजिटर: 16,199
f 𝕏 ➤

बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश के गायक को सीएम ने दिया था रोशनी लौटाने का भरोसा
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेली गायक सुनील लोधी से किया वादा निभाया है। हनुमान अंश फिल्म में अपनी आवाज से पहचान बनाने वाले सुनील की आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने सितंबर 2026 में मुख्यमंत्री निवास पर सुनील और उनके परिवार से मुलाकात के दौरान उनकी आंखों की रोशनी लौटाने के लिए उपचार कराने का आश्वासन दिया था। अब इलाज शुरू होने से सुनील के जीवन में नई उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान सुनील की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिए उपचार, संगीत शिक्षा और एक लाख रुपए की सम्मान निधि देने का भरोसा दिया था। आंखों के उपचार की शुरूआत इसी आश्वासन को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सुनील की आवाज ने बुंदेली संगीत और हनुमान अंश फिल्म के जरिए लाखों लोगों का दिल जीता है। उनकी गायकी ने उन्हें पहचान दिलाई, लेकिन आंखों की रोशनी की समस्या उनके जीवन की बड़ी चुनौती रही है। अब उपचार शुरू होने से उनकी आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री की इस पहल से एक प्रतिभाशाली कलाकार को संबल मिला है।

Leave a Reply

Related Post

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा: 20 अक्टूबर से प्रारंभ होगी
शिवलिंग निर्माण हेतु सागर से सुरेंद्र सुहाने अभिषेक गौर को बनाया प्रभारीसागर/उज्जैनमध्य प्रदेश के पूर्व…