👁 कुल विजिटर: 29,394
f 𝕏 ➤

विधायक के सरकारी आवास में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती


भोपाल। विधायक विश्राम गृह स्थित कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस के सरकारी आवास में आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवती की पहचान की जा रही है। विधायक का आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी थे। उनके पहुंचने पर एक ने वर्दी पहन ली थी, जबकि दूसरे ने उनके सामने ही वर्दी पहनी। विधायक की शिकायत के बाद विधानसभा सचिवालय ने मामले की जांच शुरू करा दी है। दिवाली के बाद जांच रिपोर्ट विधायक को सौंपी जाएगी। इस घटना के बाद विधायक विश्राम गृह की सुरक्षा व्यवस्था और केयरटेकरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस ने बताया कि वे 2 नवंबर को भोपाल आए थे। विधायक विश्राम गृह के खंड-3 स्थित अपने आवंटित कमरे में पहुंचे तो वहां एक युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। विधायक के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मी थे। उनमें से एक ने उनके पहुंचने के बाद वर्दी पहन ली थी, जबकि दूसरे ने उनके सामने ही वर्दी पहनी।

Leave a Reply

Related Post

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा: 20 अक्टूबर से प्रारंभ होगी
शिवलिंग निर्माण हेतु सागर से सुरेंद्र सुहाने अभिषेक गौर को बनाया प्रभारीसागर/उज्जैनमध्य प्रदेश के पूर्व…