👁 कुल विजिटर: 29,402
f 𝕏 ➤

बांदरी, बरौदियाकलां और मालथौन में भाजपा कार्यालयों में दीपावली पूजन कर अविराज सिंह ने दी शुभकामनाएं

बांदरी
युवा नेता अविराज सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के बांदरी, बरौदियाकलां और मालथौन स्थित भाजपा कार्यालयों में दीपावली के पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकतार्ओं एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। तीनों स्थानों पर दीपावली के उत्सवी माहौल के बीच उन्होंने कार्यकतार्ओं के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। अविराज सिंह ने कहा कि दीपावली हमारी सांस्कृतिक चेतना, आस्था और सामाजिक एकता का पर्व है। भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति से जुड़ा यह त्योहार हमें मयार्दा, कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। दीपों का यह पर्व संदेश देता है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, विश्वास और संकल्प के साथ आगे बढ़ने पर अंधकार को प्रकाश में बदला जा सकता है। उन्होंने कामना की कि दीपावली का प्रकाश हर परिवार के जीवन में नई उम्मीद, उत्साह और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि त्योहारों की सार्थकता तभी है, जब उनकी खुशियां समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचें। दीपावली हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का अवसर देती है। उन्होंने नागरिकों और कार्यकतार्ओं के सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से खुरई विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Leave a Reply

Related Post

सांसद ने मकरोनिया चौराहा पर किया हिंदू सनातन एकता रथ यात्रा का स्वागत
सागर। पूज्य बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित  धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज की सनातन हिंदू एकता…
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चमके नोडल कॉलेज के छात्र, पुरुष टीम बनी उपविजेता
प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने खिलाड़ियों को दी बधाई; कहा- खेल विद्यार्थियों के अनुशासन व…