जैसीनगर के युवाओं को मिली आधुनिक जिम की सौगात, गोविंद स्टेडियम में फिटनेस क्लब का भव्य शुभारंभ
Sagar Uday >> सागर>> जैसीनगर के युवाओं को मिली आधुनिक जिम की सौगात, गोविंद स्टेडियम में फिटनेस क्लब का भव्य शुभारंभ
जैसीनगर के युवाओं को मिली आधुनिक जिम की सौगात, गोविंद स्टेडियम में फिटनेस क्लब का भव्य शुभारंभ
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विशेष प्रयासों और युवा शक्ति संगठन की पहल से साकार हुआ युवाओं के बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प
सागर उदय संवाददाता, सागर
सुरखी विधानसभा के जैसीनगर स्थित गोविंद स्टेडियम में युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य, फिटनेस और व्यायाम की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा शक्ति संगठन की पहल पर नई स्मार्ट जिम ह्यल्ैै फिटनेस क्लबह्ण की शुरूआत की गई। गुरुवार, 12 नवंबर को युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने विधिवत रूप से फीता काटकर जिम का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में युवा साथी, संगठन के पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस आधुनिक जिम की स्थापना कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विशेष प्रयासों और युवा शक्ति संगठन की सकारात्मक पहल का परिणाम है। जिम में युवाओं की फिटनेस एवं शारीरिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए आधुनिक व्यायाम मशीनें और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे क्षेत्र के युवाओं को अब बेहतर फिटनेस सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। आकाश सिंह राजपूत ने कहा युवा केवल देश का भविष्य नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत हैं।
शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने युवाओं में जोश और उत्साह का संचार करते हुए कहा कि हमारा सपना केवल एक जिम खोलना नहीं, बल्कि जैसीनगर के युवाओं की सोच, सेहत और भविष्य को एक नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि आज का युवा जितना शिक्षित और प्रतिभाशाली होना चाहिए, उतना ही शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी होना भी जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ विचारों का निर्माण होता है और स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज एवं सशक्त राष्ट्र की नींव रखते हैं।
आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि हम चाहते हैं कि सुरखी विधानसभा का युवा मैदान में भी अपनी ताकत दिखाए, शिक्षा में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाए और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने माता-पिता, अपने गांव और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करे। उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में युवा मोबाइल और नशे जैसी गलत आदतों से दूर रहकर खेल, व्यायाम और सकारात्मक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। जिम केवल शरीर बनाने की जगह नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति का केंद्र है।
उन्होंने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री सदैव क्षेत्र के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनके विशेष सहयोग और युवा शक्ति संगठन की पहल से आज जैसीनगर के युवाओं को यह आधुनिक फिटनेस सेंटर समर्पित किया गया है।
आकाश सिंह राजपूत ने युवाओं से आह्वान किया कि आइए, हम सब मिलकर एक ऐसा युवा समाज तैयार करें, जहां हर युवा स्वस्थ हो, हर युवा आत्मनिर्भर हो और हर युवा के भीतर कुछ बड़ा करने का जुनून हो। हमारा संकल्प है कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा मिले, उनकी प्रतिभा को अवसर मिले और सुरखी विधानसभा का नाम हर क्षेत्र में गौरवान्वित हो।
युवाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को मिलेगी नई उड़ान
फिटनेस क्लब के शुभारंभ के साथ ही जैसीनगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को आधुनिक जिम सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इस पहल को क्षेत्र में खेल, स्वास्थ्य और युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों युवाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और युवा शक्ति संगठन के इस प्रयास की सराहना की। युवा शक्ति संगठन का संकल्प है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक सेवा के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बृजेंद्र सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र पटेल, नंदलाल चडार, संदीप बडोनिया, बाबू राजपूत, प्रियंक तिवारी, निरंजन राजपूत, राहुल घोषी, छोटू विश्वकर्मा, बालकिशन सोनी, विक्रम साहू, देवी सिंह राजपूत, हरनाम सिंह राजपूत, नंदकिशोर चैबे, रविंद्र सिंह ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, गणेश गौर, प्रदीप दीक्षित, पीयूष मिश्रा, आशुतोष तिवारी, चंचलसिंह, संजय दुबे, संतोष नामदेव, बहादुर यादव, पहलाद प्रजापति, शिवराज सिंह ठाकुर, धीरज सिंह ठाकुर, रामराज सिंह ठाकुर, शत्रुघ्न, दिलीपभट्ट, लक्ष्मण पटेल, गजभान राजपूत, माखन सिंह राजपूत, शशांक राजपूत, आकाश पांडे उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- October 24, 2026 • 👁 10
- by Sagar Uday
- 0
- 8:32 pm
एआईसीसी वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर सागर शहर-ग्रामीण की संयुक्त बैठक आज
सागर उदय संवाददाता, सागर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे वोट बचाओ देश…
- October 22, 2026 • 👁 15
- by Sagar Uday
- 0
- 8:52 pm
