माटीशिल्पियों एवं कारीगरों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू, 31 दिसंबर तक जमा करें आवेदन
Sagar Uday >> Uncategorized>> माटीशिल्पियों एवं कारीगरों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू, 31 दिसंबर तक जमा करें आवेदनमाटीशिल्पियों एवं कारीगरों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू, 31 दिसंबर तक जमा करें आवेदन
सागर उदय संवाददाता, सागर
मध्यप्रदेश माटीकला बोर्ड, भोपाल द्वारा प्रदेश में कार्यरत माटीशिल्पियों एवं कारीगरों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उनकी माटीशिल्प इकाइयों के पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके लिए बोर्ड द्वारा ह्यमाटीशिल्प इकाई/कारीगर पंजीयन निर्देश-2023 जारी किए गए हैं। जिले में कार्यरत माटीशिल्पियों, कारीगरों एवं स्व-सहायता समूहों का पंजीयन होने के बाद मुख्यालय भोपाल द्वारा उन्हें पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। पहचान पत्र के माध्यम से माटीशिल्पी अपने उत्पादों को विभिन्न मेलों एवं प्रदर्शनियों में प्रदर्शित कर विक्रय कर सकेंगे। इससे उन्हें बेहतर आजीविका के अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बनने के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।
पंजीयन के लिए आवेदक को आवेदन पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक खाते का विवरण तथा माटीशिल्प से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं नियमानुसार निरीक्षण करने के बाद पंजीयन की कार्यवाही की जाएगी। इच्छुक पात्र माटीशिल्पी एवं कारीगर अपना आवेदन एवं शपथ पत्र हाथकरघा कक्ष, जिला पंचायत कार्यालय, सागर में जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। जिला अधिकारी, माटीकला बोर्ड ने जिले के समस्त पात्र माटीशिल्पियों एवं कारीगरों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर इकाई पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण कराएं। उल्लेखनीय है कि माटीशिल्प इकाई का पंजीयन पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा।
Related
Related Post
- November 16, 2026 • 👁 8
- by Sagar Uday
- 0
- 9:09 pm
राहुल अहिरवार बने कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के मकरोनिया नगर अध्यक्ष
सागर उदय संवाददाता, सागर राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठन अध्यक्ष श्रीनिवास वी.बी., मध्यप्रदेश कांग्रेस…
- October 22, 2026 • 👁 10
- by Sagar Uday
- 0
- 8:38 pm
