पीएमसी स्कूल में हुआ बाल मेला का आयोजन
Sagar Uday >> सागर>> पीएमसी स्कूल में हुआ बाल मेला का आयोजन
पीएमसी स्कूल में हुआ बाल मेला का आयोजन
सागर उदय संवाददाता, सागर
बाल दिवस के अवसर पर पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने व्यंजन मेला का आयोजन किया जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लंबरदार ने फीता काटकर किया। छात्राओं ने सभी प्रकार के व्यंजनों के स्टाल लगाए जिनमें से गरमा गरम चना, दहीबड़ा, भेल, फुल्की, इडली, पावभाजी, चाऊमीन, अमरूद, बेर एवं सौंदर्य प्रसाधन की भी दुकान लगाई गई। विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार एवं उनके साथ आए मंडल अध्यक्ष रूपेश आनंद खरे, अभि कटारे, पी डी राठौर, सनत जैन, प्रशांत भोजक मेले में शामिल हुए।छात्राओं के चेहरे में उस समय खिल उठे जब विधायक सहित समस्त अतिथियों ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर खरीददारी करके व्यंजनों का स्वाद लिया और व्यंजनों की तारीफ की। विधायक सहित अतिथियों ने छात्राओं के व्यंजन खरीदे और विद्यालय की छात्राओं में बांट दिए सभी छात्राओं ने भी स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ , पत्रकार बंधु, और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य संतोष चौरसिया ने विधायक सहित समस्त अतिथियां का आभार माना।
Related
Related Post
- November 3, 2026 • 👁 19
- by Sagar Uday
- 0
- 8:41 pm
रचनात्मक कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन व जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न
राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप दीक्षित ने सामाजिक संगठनों,बुद्धिजीवियों एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद…
- November 6, 2026 • 👁 10
- by Sagar Uday
- 0
- 9:12 pm
