छठ पूजा: पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
Sagar Uday >> राष्ट्रीय>> छठ पूजा: पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
छठ पूजा: पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
पटना
देशभर में महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है, व्रतियों ने पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। अब सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को लखनऊ में गोमती नदी के किनारे छठ पूजा की। वहीं, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार क्लब में सूर्य को अर्ध्य दिया। उनके साथ दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा और सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। छठ पूजा के लिए दिल्ली में करीब 1400 घाट पर तैयारियां की गई हैं।
भीड़ को देखते हुए रविवार दोपहर 2 बजे से 16 नवंबर सुबह 8 बजे तक यमुना घाटों से सटे रास्तों के पास रूट डायवर्जन लागू रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक देश-विदेश से 50 लाख से ज्यादा लोग घर लौटे हैं। दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर 16 नवंबर को छुट्टी का ऐलान किया है। यूपी में भी 15 और 16 नवंबर को छुट्टी रहेगी। छठ पूजा के आखिरी दिन यानी की सोमवार को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो सुबह 4:30 बजे से चलना शुरू हो जाएगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन (ऊटफउ) ने उगते सूर्य को अर्घ्य देने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है। आम दिनों में मेट्रो सेवा सुबह 6 बजे शुरू होती है।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- यह बहुत ही शुभ दिन है। एक खुशी का मौका। पूर्वांचल इलाके के हमारे लाखों भाई-बहन, जो दिल्ली में रहते हैं और जिनके योगदान से शहर चलता है, वे यहां यमुना घाटों पर एक साथ छठ का महापर्व मना रहे हैं। मैं छठी मैया के चरणों में प्रार्थना करती हूं कि वे हम सभी पर भारत के लोगों और दिल्ली के निवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दें, ताकि उनके नेतृत्व में, हम एक विकसित भारत और एक विकसित दिल्ली बना सकें, और हर परिवार को समृद्धि और खुशी मिले।
Related
Related Post
- October 23, 2026 • 👁 16
- by Sagar Uday
- 0
- 7:04 pm
तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप, 16 मौतें, 65 घायल
ल्हासा चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तक भूकंप के बाद 400 से ज्यादा…
- November 1, 2026 • 👁 17
- by Sagar Uday
- 0
- 7:50 pm
