भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पगारा में आदिवासियों से मुलाकात एवं श्रद्धांजलि सभा
Sagar Uday >> सागर>> भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पगारा में आदिवासियों से मुलाकात एवं श्रद्धांजलि सभा
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पगारा में आदिवासियों से मुलाकात एवं श्रद्धांजलि सभा
सागर उदय संवाददाता, सागर
जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में पगारा पहुंचकर मनाई। कांग्रेस जनों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। इस अवसर पर आदिवासी समाज को जयंती की बधाई दी गई।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहामेरे प्यारे आदिवासी भाईयों-बहनों, माताओं, बुजुर्गों और कांग्रेस के साथियों,आज हम सब यहाँ पगारा की इस पावन धरती पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने एकत्र हुए हैं। मैं सबसे पहले समस्त आदिवासी समाज को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस की हृदय से बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।
महेश जाटव ने कहा भगवान बिरसा मुंडा केवल एक नाम नहीं हैं, वे एक विचार हैं, एक क्रांति हैं। उन्होंने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में अंग्रेजों के खिलाफ ‘अबुआ दिशोम – अबुआ राज’ अर्थात अपना देश, अपनी धरती, अपना राज का नारा देकर उलगुलान क्रांति का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा था – जल, जंगल और जमीन हमारी है, इस पर पहला अधिकार हमारा है।
आज भी हमारे आदिवासी भाई-बहन जल, जंगल, जमीन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल और पट्टे जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का संकल्प है कि बिरसा मुंडा के सपनों को पूरा किया जाए। हम यहाँ केवल माल्यार्पण करने नहीं आए हैं, हम आपकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए आपके साथ खड़े होने आए हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक ने कहा कांग्रेस हमेशा से आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षक रही है। हम वचन देते हैं कि पगारा सहित पूरे जिले में आदिवासी समाज की हर समस्या को प्रशासन तक पहुंचाएंगे और उसका निराकरण कराएंगेभगवान बिरसा मुंडा को कोटि-कोटि नमन। जय बिरसा, जय आदिवासी, जय कांग्रेस।
एडवोकेट वीरेंद्र राजे ने कहा आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आप सबके बीच आकर मुझे अत्यंत गर्व और प्रसन्नता हो रही है। मैं समस्त आदिवासी समाज को इस पावन अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूँ।बिरसा मुंडा ने हमें सिखाया कि अन्याय के सामने झुकना नहीं है, अपनी माटी, अपनी संस्कृति और अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए लड़ना है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी और अपने समाज को एकता के सूत्र में पिरोया। आज हमें उसी एकता और उसी साहस की जरूरत है।हमारा समाज शिक्षा में आगे बढ़े, हमारे बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, अधिकारी बनें, हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित रहें और हमारे युवाओं को रोजगार मिले – यही भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने आदिवासी समुदाय के लोगों की समस्याएं सुनीं और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
इस अवसर आनंद हैला ,सुनील ठाकुर ,महेश अहिरवार,भूपेंद्र अहिरवार, इंजीनियर अमित मनीष, भुजबल आदिवासी,भागीरथ आदिवासी ,रज्जू आदिवासी ,यशवंत गॉड,लाल सिंह गौड़ ,आसू आदिवासी ,रतन आदिवासी, हाले आदिवासी ,राजा आदिवासी, प्रकाश रानी जमुना ,बाई कमलेश तिवारी पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
Related
Related Post
- September 20, 2026 • 👁 17
- by Sagar Uday
- 0
- 8:25 pm
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मध्यप्रदेश के पूर्व नेताप्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री एवं रहली विधानसभा से वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने आत्मीय मुलाकात की
सागर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन…
- October 9, 2026 • 👁 9
- by Sagar Uday
- 0
- 8:35 pm
